Search

 
 
 

डीवीसी में मनायी गयी डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती

 
बाबा साहब के बताये मार्गों पर चलने की आवश्यकता : मांडिय Latehar :  शहर के जुबली रोड में अवस्थित डीवीसी के तुबेद कोल माइन कार्यालय में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ डीवीसी के ईडी (माइनिंग) जगेश कुमार मांडिय, जीएम (माइनिंग) अरबिंद कुमार ठाकुर और प्रबंधक शैलेंद्र कुमार ने बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलित कर किया. मौके पर ईडी जगेश मांडिय ने वहां उपस्थित लोगों को बाबा साहब के बताये मार्गों पर चलने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि देश की आजादी एवं संविधान निर्माण में बाबा साहब के योगदानों को भुलाया नहीं जा सकता है. उन्होंने देश में सामाजिक समरसता और समान कानून अधिकार की वकालत की.

व्याप्त असमानता को दूर करना आवश्यक : जीएम ठाकुर 

जंयती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जीएम ठाकुर ने कहा कि समाज से व्याप्त असमानता को दूर करना आवश्यक है. अमीरी व गरीबी के बीच की खाई को कम करना जरूरी है. प्रबंधक शैलेंद्र कुमार ने कहा कि बाबा साहब ने भारतीय संविधान में देश के हर नागरिक के लिए समान अधिकार बनाया. हमें उनके बताये मार्गो पर चलने की आवश्यकता है. मंच का संचालन निदेशक (मानव संसाधन) रवि प्रकाश तिवारी ने किया. मौके पर डीवीसी के अमित चक्रपाणि, बिटोपन दास, प्रतीक लामा, मनोज कुमार, कौशल सिंह, बिनोद मंडल, अविनाश सिंह, अरविंद साहू, सौरभ मिश्रा और डेलेक्टो माइनिंग के कई कर्मी मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही