Search

 
 
 

डॉ इरफान का संजय सेठ-सीपी सिंह पर तंज, भाजपा नेता बाइक स्टार्ट कर शो-ऑफ में जुटे हैं

डॉ इरफान अंसारी ने कहा, जब हमने राज्य में  विकास की ईंट रखी, तब इन्होंने हमारा पुतला जलाया. जब जनता के लिए काम किया, तब अफवाहें फैलाईं. और अब जब वही फ्लाईओवर जनता को समर्पित हो चुका है, तो भाजपा नेता बाइक स्टार्ट कर शो-ऑफ़ में जुटे हैं.
 

  Ranchi : स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने भाजपा नेता व और रांची विधायक सीपी सिंह पर रांची के फ्लाईओवरों पर बाइक राइड करने को लेकर तंज कसा है.

 

 

 

 

उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, भाजपा नेताओं द्वाराहाल ही में राजधानी रांची के फ्लाईओवरों पर बाइक राइड करते हुए की गयी प्रचारात्मक गतिविधियां उनके द्वारा श्रेय लेने की होड़ को दर्शाता है.

 

कहा कि जो लोग 18 वर्षों तक झारखंड की सत्ता में रहते हुए एक ढंग का फ्लाईओवर तक नहीं बन सके, वे आज उन्हीं फ्लाईओवरों पर कैमरा लेकर रेस लगा रहे हैं, मानो यह उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि हो. 


 
 डॉ इरफान अंसारी ने कहा, जब हमने राज्य में  विकास की ईंट रखी, तब इन्होंने हमारा पुतला जलाया. जब जनता के लिए काम किया, तब अफवाहें फैलाईं. और अब जब वही फ्लाईओवर जनता को समर्पित हो चुका है, तो भाजपा नेता बाइक स्टार्ट कर शो-ऑफ़ में जुटे हैं. वाह! मेहनत हमारी, शो-ऑफ़ आपका!"  जनता अब सब समझ रही है. 

 

डॉ इरफान अंसारी ने कहा,  वर्षों की निष्क्रियता और झूठे वादों के बाद अब भाजपा के नेता उन्हीं परियोजनाओं की चमक में अपनी राजनीतिक छवि चमकाना चाह रहे हैं, जिन्हें उनके कार्यकाल में वर्षों तक रोका गया.

 


भाजपा नेता केवल दिखावे की राजनीति में सक्रिय

 


 लिखा है कि वास्तविकता यह है कि जिन परियोजनाओं की आधारशिला हमारी महागठबंधन की सरकार द्वारा रखी गयी, जिनके लिए जनसमर्पित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अथक परिश्रम किया, और जिन सपनों को वर्षों तक भाजपा ने ठगने और टालने का काम किया,  

 

आज जब वे धरातल पर खड़े हुए हैं, तो भाजपा नेता केवल दिखावे की राजनीति में सक्रिय हो गये हैं.

 

झारखंड अब बदल रहा है


 डॉ इरफान अंसारी ने कहा, झारखंड अब बदल रहा है. यह परिवर्तन सिर्फ़ रांची के फ्लाईओवरों तक सीमित नहीं है, बल्कि सोच, नीति और नीयत में आया परिवर्तन है. इस परिवर्तन की बुनियाद में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं,  यह उनके विकास के प्रति समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति है, 
फ्लाईओवर की ऊंचाई से नीचे भी देखना चाहिए

 


भाजपा नेताओं को फ्लाईओवर की ऊंचाई से नीचे भी देखना चाहिए,  वहां खड़ा है स्वास्थ्य विभाग. हम मुस्तैद हैं, क्योंकि हमें पता है कि उनकी तेज़ रफ्तार बाइक पर हेलमेट थोड़ा ढीला हो सकता है. लेकिन चिंता न करें, नीचे डॉ. इरफान अंसारी खड़े हैं, जनता को हर झूठ और दिखावे से सुरक्षित रखने को तैयार.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही