Search

 
 
 

कोल्हान विश्वविद्यालय के पूर्व शिक्षक डॉ जानुम सिंह सोय को हो साहित्य में पद्मश्री

 
Chaibasa (Sukesh kumar): कोल्हान विश्वविद्यालय के पूर्व शिक्षक डॉ जानुम सिंह सोय को हो भाषा में बेहतर कार्य करने को लेकर भारत सरकार ने साहित्य के क्षेत्र में पद्मश्री अवार्ड देने की घोषणा की है. बुधवार को भारत सरकार ने अधिसूचना जारी कर उन्हें सम्मान दिया है. लंबे समय तक कोल्हान विश्वविद्यालय में सेवा देने के बाद फिलहाल रिटायर हो चुके हैं. हिंदी विभाग में एचओडी भी रह चुके हैं. उन्होंने हो भाषा के अलावा हिंदी में भी कई उपलब्धि हासिल कर चुके हैं.  इसे भी पढ़ें : अनुबंधित">https://lagatar.in/kiriburu-police-arrested-three-maoists-who-planted-ied/">अनुबंधित

पारा चिकित्सा कर्मियों के आमरण अनशन का दूसरा दिन, बिगड़ने लगी तबीयत
पद्मश्री की घोषणा होने के पश्चात डॉ सोय ने कहा कि पद्मश्री अवार्ड की घोषणा होने पर मुझे हर्ष हो रही है. इस तरह से सम्मान मिलने पर साहित्य जगत में लोग आगे बढ़ेंगे. क्षेत्रीय भाषा को जिस तरह से सम्मान दिया जा रहा है वह गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि हो भाषा को आगे बढ़ाने का कार्य तेजी से चल रहा है. उन्होंने अन्य युवा साहित्यकारों से भी अपील की है कि साहित्य क्षेत्र में लगातार कार्य करते रहें एक ना एक दिन मुकाम हासिल हो ही जाएगा. पद्मश्री अवार्ड की घोषणा होने के पश्चात जनजातीय मामले के मंत्री अर्जुन मुंडा, कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ गंगाधर पांडा, कुलसचिव डॉ जयंत शेखर के अलावा अन्य पदाधिकारियों ने भी उन्हें बधाई दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही