Search

रांची यूनिवर्सिटी: डॉ. केएएन शाहदेव और डॉ. ज्योति प्रकाश नए निदेशक नियुक्त

Ranchi News: रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने संघटक महाविद्यालयों के संचालन को लेकर नए डायरेक्टरों की नियुक्ति की है. सोमवार को यूनिवर्सिटी की तरफ से दो अलग-अलग अधिसूचना जारी की गई, जिसमें डॉ  के.ए.एन. शाहदेव और डॉ. ज्योति प्रकाश को प्रभारी निदेशक बनाया है.
 
रांची यूनिवर्सिटी

विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर (SG) डॉ. के.ए.एन. शाहदेव को संघटक महाविद्यालयों का निदेशक (प्रभारी) नियुक्त किया गया है. उन्हें यह दायित्व उनके नियमित शिक्षण कार्य के अतिरिक्त दिया गया है. इनकी नियुक्ति झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 2026 की धारा 37 के तहत कुलपति को प्राप्त शक्तियों के आधार पर की गई है.

रांची विश्वविद्यालय की ओर से जारी दूसरी अधिसूचना के अनुसार, विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में सहायक प्राध्यापक डॉ. ज्योति प्रकाश को निदेशक (प्रभारी), एफिलिएटेड कॉलेजेज नियुक्त किया गया है. इन्हें विश्वविद्यालय के एफिलिएटेड कॉलेजों के संचालन को लेकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. उन्हें यह दायित्व उनके नियमित शिक्षण कार्य के अतिरिक्त दिया गया है.

डॉ. ज्योति प्रकाश को झारखंड स्टेट यूनिवर्सिटीज एक्ट, 2026 की धारा 39 के तहत कुलपति ने यह नियुक्ति की है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही