Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: आरयू में मनाई गई डॉ करमा उरांव की जयंती

Ranchi: आदिवासी समाज के अगुवा सह रांची विश्वविद्यालय के पूर्व मानव विज्ञान विभागध्यक्ष स्व. डॉ करमा उरांव की जयंती मनाई गई. इस कार्यक्रम का आयोजन रांची विश्वविद्यालय (आरयू) के जनजातीय विभाग के कुड़ूख विभाग में किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत करमा उरांव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई. समारोह की अध्यक्षता प्रोफेसर मनय मुंडा ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्व करमा उरांव पर शोध करने की जरूरत है. क्योंकि वे आदिवासी समाज के ज्वलंत मुद्दों पर सेमिनार में बोलते थे. उन्होंने हजार छात्रों को नई दिशा प्रदान की. उनका भविष्य उज्ज्वल किया. वे एक शिक्षाविद् थे. वे शुरू से समाज औऱ साहित्य पर प्रकाश डालते थे. उनमें समाज के प्रति सरलता औऱ सहजता थी. वे समाज के बीच सेतु का काम करते थे. वे राजनीति और समाजिक परिदृष्य को बदलने की क्षमता रखते थे. मौके पर डॉ करमा उरांव की पत्नी शांति उरांव, पुत्र शनि उरांव, पूर्व एडीजी रेजी डुंगडुंग, पूर्व आईजी शीतल उरांव, रिटायर्ड आईएएस उपेंद्र उरांव, राणा प्रताप उरांव, अशोक चौधरी, सुदेश साहू, हेमंत टोप्पो, डॉ उमेश तिवारी, प्रो शशिबाला, मेरी सोरेन, बंधु भगत, बेलखस कुजूर, सविता केसरी, राजी पाड़हा सरना प्रार्थना सभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रवि तिग्गा व बलकू उरांव समेत अन्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें - “दाना”">https://lagatar.in/dana-will-hit-odisha-west-bengal-coast-tonight-airport-closed-alert-in-jharkhand-too/">“दाना”

आज रात ओडिशा-प.बंगाल तट से टकरायेगा, एयरपोर्ट बंद, झारखंड में भी अलर्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही