Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डॉ. कौशलेंद्र बने विभावि के नए कुलसचिव

Hazaribagh : विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मुकुल नारायण देव ने कुलसचिव के पद पर स्नातकोत्तर रसायन शास्त्र के प्राध्यापक डॉ. कौशलेंद्र कुमार को नियुक्त किया है. इस आशय की अधिसूचना शनिवार को जारी कर दी गई है. राजभवन से प्राप्त निर्देश के आलोक में डॉक्टर कुमार की नियुक्ति की गई है. डॉ. कौशलेंद्र कुमार शनिवार को अपराह्न 2:00 बजे पदभार ग्रहण करते हुए बताया कि नियम-परिनियम के अनुसार अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे. डॉक्टर कुमार यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज के निदेशक के पद पर कार्यरत थे. कुलसचिव बनाए जाने पर तमाम शिक्षक-शिक्षकेत्तरकर्मियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है. मालूम हो कि डॉ. कौशलेंद्र कुमार रसायन शास्त्र विषय के विद्वान के रूप में चर्चित हैं. वे विभावि शिक्षक संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. इसे भी पढ़ें : बाहुबली">https://lagatar.in/bahubali-mukhtar-ansari-sentenced-to-10-years-fined-5-lakhs/">बाहुबली

मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा, 5 लाख जुर्माना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही