Search

 
 
 

डॉ. लंबोदर महतो ने मधुस्मृति कार्यालय का किया उद्घाटन

 
Ranchi :  रांची विश्वविद्यालय की जनजाति एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग में 11 फरवरी को पूर्ववर्ती छात्रों का सम्मेलन मधु स्मृति होने वाला है.  सम्मेलन को लेकर एक रजिस्ट्रेशन कार्यालय बनाया गया है. जिसका उद्घाटन जनजातीय क्षेत्रीय भाषा विभाग के पूर्व छात्र और गोमिया के विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने किया. मौके पर डॉ. लंबोदर महतो ने कहा कि झारखंड में जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा की पढ़ाई को आगे और उन्नति की ओर ले जाना है. जो कमियां है, उनको दूर करना है और इसको बेहतर बनाना है. उद्घाटन कार्यक्रम में जनजातीय क्षेत्रीय भाषा विभाग के कोऑर्डिनेटर डॉक्टर हरि उरांव समेत शिक्षक व छात्र मौजूद रहे. बता दें कि मधुस्मृति सम्मेलन में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है. पूर्ववर्ती छात्र रजिस्ट्रेशन कार्यालय आकर ऑफलाइन मोड में पंजीयन करवा सकते हैं. विभाग ने छात्रों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा उपलब्ध करायी है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-05-at-2.59.05-PM.jpeg"

alt="" width="1280" height="720" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-05-at-2.59.04-PM.jpeg"

alt="" width="1280" height="720" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-05-at-2.59.03-PM.jpeg"

alt="" width="1280" height="720" /> [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही