LagatarDesk : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन हो गये. दिल्ली के निगमबोध घाट में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार गया. मनमोहन सिंह की बड़ी बेटी ने उन्हें मुखाग्नि दी. इस दौरान मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर, उनकी तीनों बेटी सहित पूरा परिवार मौजूद रहा. इसके अलावा राष्ट्रपति दौपद्री मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, जेपी नड्डा, मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, किरेन रिजिजू, भूपिंदर सिंह हुड्डा, अखिलेश प्रसाद सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे. वहीं अंतिम संस्कार से पहले डॉ मनमोहन सिंह के परिवार वालों ने अरदास पढ़ा. इसके बाद बेटी ने मनमोहन सिंह को मुखाग्नि दी. इस दौरान 21 तोपों की सलामी दी गयी. https://twitter.com/AHindinews/status/1872902673588207852
https://twitter.com/ANI/status/1872893920012812462
अंतिम संस्कार से पहले सभी ने पुष्पचक्र अर्पित कर पूर्व पीएम को किया नमन
इससे पहले राष्ट्रपति दौपद्री मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम मोदी ने निगम बोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन को श्रद्धांजलि दी. इसके अलावा अमित शाह, राजनाथ सिंह, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, जेपी नड्डा, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेताओं ने पूर्व पीएम के पार्थिव शरीर में पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया. साथ ही भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने भी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की. https://twitter.com/ANI/status/1872896176200270049https://twitter.com/ANI/status/1872893920012812462
Leave a Comment