Ranchi : डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गया. यहां उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने AICC मुख्यालय पर दिवंगत पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी.
https://twitter.com/AHindinews/status/1872853328176242948कांग्रेस मुख्यालय से निगमबोध घाट तक निकाली जायेगी अंतिम यात्रा
10 बजे कांग्रेस मुख्यालय से निगमबोध घाट तक उनकी अंतिम यात्रा निकाली जायेगी. जहां डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा. कांग्रेस दफ्तर में राहुल गांधी, पी चिदंबर, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी, अजय माकन समेत कई नेता मौजूद हैं. दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गयी हैं.
https://twitter.com/PTI_News/status/1872850033873436845https://twitter.com/PTI_News/status/1872851235474424151
Leave a Comment