Search

 
 
 

डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर निगमबोध घाट पहुंचा, थोड़ी देर में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

 
पीएम मोदी भी अंत्येष्टि में होंगे शामिल LagatarDesk :  पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा कांग्रेस मुख्यालय से निकलकर निगमबोध घाट पहुंच गयी है. अब से थोड़ी देर में डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा. कहा जा रहा है कि पीएम मोदी भी मनमोहन सिंह की अंत्येष्टि में शामिल होंगे. मनमोहन सिंह के परिवार के सदस्य पहले ही निगम बोध घाट पर पहुंच गये हैं. वहीं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और अन्य नेता अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए निगमबोध घाट पहुंच गये हैं. https://twitter.com/AHindinews/status/1872866344213123425

बीजेपी की 29 दिसंबर की `परिवर्तन रैली`रद्द

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण देश में सात दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की 29 दिसंबर को निर्धारित परिवर्तन रैली रद्द कर दी गयी है. दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पार्टी इस रैली का आयोजन करने वाली थी, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के शामिल होने की उम्मीद थी.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही