Ranchi: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि, पूर्व पीएम के निधन से मैं शोकाकुल हूं. वह एक महान अर्थशास्त्री और उत्कृष्ट नेता थे. प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के रूप में उनके योगदान को हमेशा स्मरण किया जाएगा. सुबोधकांत सहाय ने कहा कि उन्हें वर्ष 2004 से 2014 तक डॉ. मनमोहन सिंह के मंत्रिमंडल में काम करने का अवसर मिला. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-hadgadi-puja-completed-in-hochar-village-of-ratu-ancestors-remembered/">रांची
: रातु के होचर गांव में संपन्न हुई हड़गड़ी पूजा, पूर्वजों को किया गया याद
दिल्ली में पूर्व पीएम डॉ मनमोहन को संजय सेठ ने दी श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]
: रातु के होचर गांव में संपन्न हुई हड़गड़ी पूजा, पूर्वजों को किया गया याद
एचईसी कारखाना को उनके नेतृत्व में मिला रिवाइवल पैकेज
सुबोधकांत सहाय ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में भारत के आर्थिक विकास में उनका अविस्मरणीय योगदान रहा. झारखंड से भी उनका गहरा लगाव था. औद्योगिक विकास के प्रति उनकी सकारात्मक सोच हमेशा प्रेरणादायक रही. एचईसी के पुनर्जीवन और रिवाइवल के प्रति उन्होंने गंभीरता दिखाई और एशिया के प्रसिद्ध एचईसी कारखाने को उनके नेतृत्व में ही रिवाइवल पैकेज प्राप्त हुआ. अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में झारखंड के विकास के लिए वह हमेशा तत्पर रहते थे. मनरेगा जैसी जनहित में बनाई गई कल्याणकारी योजना को लांच करने के लिए उन्होंने झारखंड को ही चयनित किया था.आर्थिक क्रांति और प्रगतिशील बदलावों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा
सुबोधकांत सहाय ने डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, "उनकी दूरदर्शिता और नेतृत्व ने भारत को एक नई आर्थिक दिशा दी. देश में उनके द्वारा लायी गई आर्थिक क्रांति और प्रगतिशील बदलावों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें. इसे भी पढ़ें -नई">https://lagatar.in/sanjay-seth-pays-tribute-to-former-pm-dr-manmohan-in-new-delhi/">नईदिल्ली में पूर्व पीएम डॉ मनमोहन को संजय सेठ ने दी श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]
Leave a Comment