Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिम्स के डॉ. मनोहर लाल प्रसाद चुने गए ISG बिहार-झारखंड के प्रेसिडेंट

Ranchi: इंडियन सोसाइटी ऑफ गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी की गर्वनिंग बॉडी की बैठक रविवार को रांची में संपन्न हुई. बैठक में सोसाइटी को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई. इस दौरान नई कमेटी का चयन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से रिम्स के डॉ. मनोहर लाल प्रसाद को इंडियन सोसाइटी ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी बिहार-झारखंड चैप्टर का प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया. डॉ. आशीष कुमार झा को प्रेसिडेंट इलेक्ट, डॉ. विजय शंकर को वाइस प्रेसिडेंट, डॉ. संजीव कुमार झा को सेक्रेटरी, डॉ. रवि कांत व डॉ. रविश को ज्वाइंट सेक्रेटरी और डॉ. सौरभ जायसवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया. इसके अलावा गर्वनिंग काउंसिल के सदस्यों के रुप में डॉ. संजीव ठाकुर, डॉ. जयंत घोष, डॉ. शैलेश कुमार सिंह, डॉ. तेज नारायण, डॉ. दीपक कुमार सिंह और डॉ. प्रणव मंडल को चुना गया. इसे भी पढ़ें -पूर्व">https://lagatar.in/former-cm-champais-health-suddenly-deteriorated-admitted-in-tmh/">पूर्व

सीएम चंपाई की अचानक बिगड़ी तबियत, टीएमएच में एडमिट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही