Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ विवादित बयान देने वाले 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ ओपी आनंद गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement

Saraikela: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वाले 111 सेव लाइफ अस्पताल के प्रबंधक डॉ ओपी आनंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस डॉ ओपी आनंद से पूछताछ कर रही है. डॉ ओपी आनंद पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ अमर्यादित भाषाओं का प्रयोग किए जाने का मामला आरआईटी थाने में दर्ज किया गया था. इसके तहत धारा 340, 341, 323, 304, 353, 506 और 188 के तहत मामले दर्ज किए गए थे. उसी आधार पर रविवार को उनकी गिरफ्तारी की गई है.

डॉ ओपी आनंद ने स्वास्थ्य विभाग व स्वास्थ्य मंत्री को चुनौती दी थी

जिले के आदित्यपुर स्थित निजी अस्पताल 111 सेव लाइफ अस्पताल के प्रबंधक डॉ ओपी आनंद ने स्वास्थ्य विभाग व स्वास्थ्य मंत्री को चुनौती दी थी. इसका वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया था. वीडियो में डॉ आनंद ने कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री के आदेश पर विभाग की टीम उनके अस्पताल में जांच करने आई थी. उनके यहां सात मरीज भर्ती हैं, उनका लिहाज करते हुए चुप रहा, वरना ऐसे मंत्री और अधिकारियों को कूट कर रख देता.

इसे भी पढ़ें- 26">https://lagatar.in/support-of-12-leaders-including-hemant-soren-for-nationwide-protest-of-farmers-on-26-may/68730/">26

मई को किसानों के देशव्यापी विरोध प्रदर्शन को हेमंत सोरेन सहित 12 नेताओं का समर्थन

 तीन सदस्यीय टीम जांच के लिए आई थी

यह मामला पिछले सप्ताह का है जब सरायकेला-खरसावां जिले के सिविल सर्जन डॉ वारियल मार्डी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम जांच के लिए आई थी. निरीक्षण के बाद मीडिया से बात करते हुए डॉ आनंद ने स्वास्थ्य मंत्री और जांच टीम पर जमकर भड़ास निकाली थी. उन्होंने कहा था कि मरीजों का लिहाज किया, वरना ऐसे अधिकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटता. आखिर किस आधार पर स्वास्थ्य मंत्री ने दवाओं और आक्सीजन के दाम तय किए हैं. मैं सरकार के किसी नियम को नहीं मानता. इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री ने कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया था.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही