Search

डॉ प्रसनजीत मुखर्जी बने इंडियन बॉटनिकल सोसाइटी के काउंसलर

Gumla : केओ कॉलेज, गुमला के वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ प्रसनजीत मुखर्जी का चयन इंडियन बॉटनिकल सोसाइटी के काउंसलर के रूप में हुआ है. इनका चयन 3 वर्षों के के लिए हुआ है. देश भर में कुल 16 वनस्पतिशास्त्रियों का चयन काउंसलर के रूप में होता है, जो सोसाइटी के क्रिया-कलापों में सहयोग करते हैं. राष्ट्रीय आयोजन में अपनी भूमिका निभाते हैं. 2022 में इंडियन बॉटनिकल सोसाइटी द्वारा लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान डॉ मुखर्जी के नाम का प्रस्ताव रखा गया था. ये बिहार- झारखंड से एकमात्र काउंसलर हैं. इनके चयन को रांची विश्वविद्यालय एवं झारखंड के लिए गर्व का विषय बताते हुए केओ कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमर ज्योति खलखो, डॉ अंजनी कुमार श्रीवास्तव, डॉ हनुमान शर्मा, डॉ टीके घोष, डॉ ज्योति कुमार, डॉ कामिनी कुमार व डॉ एमजी तिवारी ने बधाई दी. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/deepti-kumari-of-jharkhand-won-gold-in-senior-recurve-of-national-ranking-archery-competition/">झारखंड

की दीप्ति कुमारी ने नेशनल रैंकिंग आर्चरी प्रतियोगिता के सीनियर रिकर्व में जीता गोल्ड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp