Search

 
 
 

रिम्स के नवनियुक्त निदेशक डॉ राजकुमार ने जाना विभिन्न वार्डों का हाल

 
Ranchi: रिम्स के नए निदेशक डॉ राजकुमार ने शुक्रवार को ट्रॉमा सेंटर समेत पूरे अस्पताल परिसर एवं कॉलेज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान डीन डॉ विद्यापति और चिकित्सा अधीक्षक डॉ हिरेंद्र बिरुआ के साथ निर्देशक ने परिसर का पैदल ही मुआयना किया.  भ्रमण के दौरान डॉ राजकुमार सबसे पहले रिम्स नर्सिंग कॉलेज पहुंचे, जहां छात्राएं प्रायोगिक परीक्षा दे रही थीं. वहां पहुंचने के बाद डॉ राजकुमार ने नर्सिंग कॉलेज के स्टाफ से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और परिसर में साफ सफाई रखने का निर्देश दिये. कॉलेज के भ्रमण के बाद उन्होंने विश्राम गृह का दौरा किया. वहां से निकल के डॉ राजकुमार ने सीसीयू में 50 बिस्तरों के बनने के स्थान का निरीक्षण किया. जिसकी आधारशिला 25 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन मो़ पर रखी थी.

ट्रॉमा सेंटर में व्यवस्था का लिया जायजा

निदेशक डॉ राजकुमार रिम्स परिसर का भ्रमण करते हुए सेंट्रल इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और व्यवस्था का निरीक्षण किया. अपने पहले निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रॉमा सेंटर को व्यवस्थित करने के लिए कई जरूरी दिशा-निर्देश दिये. साथ ही साथ ट्रॉमा सेंटर में मरीज के साथ परिजनों की भीड़ देखकर उन्होंने चिंता जताई और परिजनों से आग्रह किया है कि अधिक भीड़ ना लगाएं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही