Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डॉ रणदीप गुलेरिया ने चेताया, देश में अगले छह से आठ सप्ताह में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : देश में अगले 6-8 सप्ताह में कोरोना महामारी की तीसरी लहर दस्तक दे सकती है.   एम्स के प्रमुख डॉ रणदीप गुलेरिया ने शनिवार को यह चेतावनी दी है. साथ ही कहा कि इसे रोकना असंभव है. इस क्रम में डॉ गुलेरिया ने कहा कि देश की मुख्य चुनौती  बड़ी आबादी का टीकाकरण कर ज्यादा लोगों को कवर करना है. कोविशील्ड वैक्सीन का गैप को बढ़ाने के मामले में कहा कि यह गलत नहीं है, क्योंकि इससे ज्यादा लोगों को बचाया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : सुब्रमण्यम">https://lagatar.in/subramanian-swamy-said-china-is-building-a-military-airport-modi-government-is-in-kumbhakarna-mode/91801/">सुब्रमण्यम

स्वामी का हल्ला बोल जारी, कहा, चीन बना रहा सैन्य हवाई अड्डा, कुंभकर्ण मोड में है मोदी सरकार

दूसरी लहर के बीच जो हुआ उससे हमने सीखा नहीं है

डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा कि हमने अनलॉक करना शुरू कर दिया है, लेकिन फिर कोविड प्रोटोकॉल की कमी है. पहली और दूसरी लहर के बीच जो हुआ उससे हमने सीखा नहीं है. फिर से भीड़ बढ़ रही है और लोग जमा हो रहे हैं. राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना के मामलों की संख्या बढ़ने में कुछ समय लगेगा और यह अगले छह से आठ सप्ताह के भीतर हो सकता है या इसमें थोड़ा लंबा समय हो सकता है इसे भी पढ़ें : सुब्रमण्यम">https://lagatar.in/subramanian-swamy-said-china-is-building-a-military-airport-modi-government-is-in-kumbhakarna-mode/91801/">सुब्रमण्यम

स्वामी का हल्ला बोल जारी, कहा, चीन बना रहा सैन्य हवाई अड्डा, कुंभकर्ण मोड में है मोदी सरकार

 अब तक देश की  5 फीसदी आबादी को लगे दोनों डोज

डॉ रणदीप गुलेरिया कहा कि यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि हम कोविड प्रोटोकॉल और भीड़ को रोकने के मामले में कैसे आगे बढ़ते हैं. देश की करीब 5 फीसदी आबादी को ही अब तक दोनों डोज लगाई जा चुकी है. सरकार का लक्ष्य इस साल के अंत तक देश में  108 करोड़ लोगों का टीकाकरण करना है और यही मुख्य चुनौती है. उन्होंने कहा कि एक नयी लहर में आमतौर पर तीन महीने तक लग सकते हैं, लेकिन अलग-अलग फैक्टर्स के आधार पर इसमें बहुत कम समय भी लग सकता है. साथ ही कोविड प्रोटोकॉल के अलावा हमें सख्त निगरानी सुनिश्चित करने की आवश्यकता है. पिछली बार हमने एक नया वेरिएंट देखा, जो बाहर से आया और यहां विकसित हुआ. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही