Ranchi : डॉ रविंद्र राय को झारखंड बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार इसका आदेश जारी कर दिया गया है . पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने झारखंड भाजपा प्रदेश संगठन में इस संगठनात्मक नियुक्ति को लेकर पत्र जारी कर बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पूर्व सांसद डॉ रवींद्र कुमार राय को भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी.
rel="attachment wp-att-969567">
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/BJP-4.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> विधानसभा चुनाव के इस अहम समय पर उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर भाजपा आलाकमान ने प्रदेश संगठन के रोजमर्रा के कामकाज को भी दुरुस्त करने का प्रयास किया है. क्योंकि झारखंड के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी स्वयं भी राज्य की धनवार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव संपन्न होना है. पहले चरण के तहत राज्य की 43 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को और दूसरे चरण के तहत 38 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा. मतगणना 23 नवंबर को होगी.
रविंद्र कुमार राय झारखंड भाजपा के कद्दावर नेता माने जाते हैं.
आपको बता दें कि रविंद्र कुमार राय झारखंड भाजपा के कद्दावर नेता माने जाते हैं. वह झारखंड से विधायक, सांसद और राज्य सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. बताया जा रहा है कि उन्हें झारखंड भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर, पार्टी आलाकमान ने उनके समर्थक कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के साथ-साथ संगठन के पुराने दिग्गज नेताओं को भी राजनीतिक संदेश देने का प्रयास किया है. https://lagatar.in/dr-ravindra-rai-became-the-working-state-president-of-jharkhand-bjp/bjp-22/"rel="attachment wp-att-969567">
alt="" width="600" height="400" /> विधानसभा चुनाव के इस अहम समय पर उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर भाजपा आलाकमान ने प्रदेश संगठन के रोजमर्रा के कामकाज को भी दुरुस्त करने का प्रयास किया है. क्योंकि झारखंड के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी स्वयं भी राज्य की धनवार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव संपन्न होना है. पहले चरण के तहत राज्य की 43 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को और दूसरे चरण के तहत 38 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा. मतगणना 23 नवंबर को होगी.
Leave a Comment