Search

 
 
 

साहित्यकार डॉ. रीता शुक्ल सीसीएल राजभाषा भास्कर सम्मान से सम्मानित

 
Ranchi: सीसीएल दरभंगा हाउस के सभागार में मंगलवार को राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक हुई. इस बैठक की अध्यक्षता सीसीएल के निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्रा ने की. इस अवसर पर महाप्रबंधक (ईई/राजभाषा) संजय कुमार ठाकुर, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, महाप्रबंधक, राजभाषा नोडल अधिकारी और सीसीएल के क्षेत्रों से आए प्रतिनिधि उपस्थित थे. बैठक की अध्यक्षता करते हुए हर्ष नाथ मिश्रा ने कहा कि यह केवल राजभाषा की बैठक नहीं है, बल्कि यह हमारे कार्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. उन्होंने कहा कि सभी विभागों को हिंदी के कार्यान्वयन में प्रगतिशील दृष्टिकोण अपनाना चाहिए. उन्होंने राजभाषा विभाग से अनुरोध किया कि वे उन विभागों की मदद करें जो हिंदी में काम करने में कठिनाई का सामना कर रहे हैं. इस अवसर पर प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ. रीता शुक्ल को सीसीएल राजभाषा भास्कर सम्मान प्रदान किया गया. डॉ. रीता शुक्ल ने सीसीएल द्वारा हिंदी के प्रचार-प्रसार में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और सुझाव दिया कि सीसीएल में हिंदी साहित्य पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जाए. उन्होंने दैनिक जीवन और कार्यालय में हिंदी के उपयोग के संबंध में भी अपने विचार साझा किए. इस अवसर पर राजभाषा पखवाड़ा के दौरान आयोजित निबंध लेखन, टिप्पण लेखन, कविता पाठ और टाइपिंग टेस्ट प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें – पुष्पा">https://lagatar.in/pushpa-2-affected-by-eclipse-telangana-mla-files-complaint/">पुष्पा

2 पर लगा ग्रहण, तेलंगाना विधायक ने दर्ज करायी शिकायत
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही