Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डॉ. शाहदेव को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की मिली स्वीकृति, अभिषद की बैठक में कई निर्णय

Hazaribag : विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग की अभिषद की 181 बैठक मंगलवार को कुलपति सम्मेलन कक्ष में संपन्न हुई. इसमें डॉ शाहदेव को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की स्वीकृति मिली. इससे पहले सदस्यों ने पूर्व में संपन्न हुए वित्त समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों की संपुष्टि की. रामगढ़ कॉलेज के गणित विभाग के अध्यक्ष डॉ एलकेकेएन शाहदेव के आवेदन पर निर्णय लिया गया और उन्हें स्वैच्छिक सेवा देने की मंजूरी दी गई. मालूम हो कि डॉक्टर शाहदेव ने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन दिया था. इसे भी पढ़ें–आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-womans-body-found-from-a-room-in-subheksha-hotel-police-is-investigating/">आदित्यपुर

: सुभेक्षा होटल के एक कमरे से मिला महिला का शव, पुलिस कर रही जांच

विदेशी भाषा पढ़ाने का प्रस्ताव

डॉ सुरेंद्र कुमार सिन्हा ने कॉलेजों में विदेशी भाषा पढ़ाए जाने का प्रस्ताव दिया जिस पर सर्वसम्मति से सहमति बनी कि पहले आधारभूत संरचना बहाल की जाएगी उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जा सकेगा. इसके अलावा कई मुद्दों पर विमर्श किया गया. बैठक की अध्यक्षता कुलपति डॉ मुकुल नारायण देव ने की. कुलसचिव डॉ वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए सदन के पटल पर कार्यवृत्त को रखा. बैठक में डॉ अंबर खातून, डॉ मिथिलेश कुमार, डॉ विमल कुमार मिश्रा, डॉआरके द्विवेदी, डॉक्टर जॉनी रूफीना और सुरेंद्र बरई भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें–गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-cpi-ml-showed-strength-in-farmer-labor-rights-rally/">गिरिडीह

: भाकपा माले ने किसान मजदूर अधिकार रैली में दिखाई ताकत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही