Search

 
 
 

बेरमो: फुसरो में मनाया गया  बलिदान दिवस

 
Bermo : जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि फुसरो में बलिदान दिवस के रूप में मनायी गयी. कार्यक्रम प्रभारी टुनटुन तिवारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया. इस अवसर पर फुसरो नगर के विभिन्न वार्डों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किया.  गिरिडीह के सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन चरित्र के बारे में लोगों को विस्तार से बताया और उनके पदचिह्नों पर चलने को कहा. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-cadre-ips-michel-raj-s-gets-one-year-extension/">झारखंड

कैडर के आईपीएस मिशेल राज एस को मिला एक साल का सेवा विस्तार उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश की एकता एवं अखंडता के लिए बलिदान देने वाले योद्धा डॉ. मुखर्जी का  निधन आज के ही दिन हुआ था. उन्होंने भारतीय राजनीति को नयी दिशा देने का कार्य किया. जिला अध्यक्ष भरत यादव और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय सिंह ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कहा कि डॉ. मुखर्जी के लिए राष्ट्र सर्वोपरि था. इसीलिए उन्होंने सत्ता का त्याग कर देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया. राजकुमार अग्रवाल ,मधुसूदन प्रसाद सिंह, गिरजा देवी, अर्चना सिंह,भाई प्रमोद सिंह,दिनेश सिंह और टुनटुन तिवारी ने भी डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन चरित्र के बारे में विस्तार से बताया. डॉक्टर मुखर्जी जी का जीवन राष्ट्र एकता,सांस्कृतिक समर्पण, शिक्षा तथा  विकास के नवीन विचारों का अद्भुत संगम था. मौके पर वार्ड पार्षद भरत वर्मा, दिनेश यादव,अशोक सिंह, सुभाष बरनवाल, मनोज गोयल, जगदीश साहू,अरुण स्वर्णकार,मदन बरनवाल,जितेंद्र सिंह, मनोज सिंह,रामू ताती आदि मौजूद थे.   [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही