Search

 
 
 

डॉ एसपी लोहरा को राष्ट्र गौरव अवार्ड से किया गया सम्मानित

 
Ranchi : झारखंड निवासी तथा वर्तमान में केकेएम कॉलेज पाकुड़ के प्रभारी प्राचार्य डॉ शिवप्रसाद लोहरा को विश्व के 11 देशों से राष्ट्र गौरव अवार्ड के लिए चयनित किया गया है. वह रांची जिला स्थित बुढ़मू प्रखंड के गुतरु गांव के रहनेवाले हैं. लगभग 200 नामचीन हस्तियों के बीच उनके शिक्षा, साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए भव्या फाउंडेशन जयपुर की ओर से आयोजित एक भव्य समारोह में ट्रॉफी, मेडल, पगड़ी एवं प्रशस्ति पत्र देकर राष्ट्र गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया.

अवार्ड की नाज बनाये रखना मेरी प्राथमिकता होगी

इस अवसर पर डॉ लोहरा ने कहा कि निश्चित ही मुझे इस अवार्ड के मिलने से जीवन के प्रत्येक अच्छे क्षेत्रों में योगदान के लिए अधिक उत्साह और बल प्राप्त हुआ है. इस अवार्ड की नाज बनाये रखना मेरी प्राथमिकता होगी. अपने जीवन में मिली इस बड़ी उपलब्धि के लिए अपने माता-पिता, गुरुजन एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके असीम प्यार, प्रोत्साहन और उपयोगी सलाहों की वजह से मैं राष्ट्र गौरव अवार्ड को प्राप्त करने लायक बन सका. इसे भी पढ़ें- प्रथम">https://lagatar.in/ccl-did-the-best-in-the-first-quarter-produced-15-68-million-tonnes-of-coal/">प्रथम

तिमाही में सीसीएल ने किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, 15.68 मिलियन टन कोयले का किया उत्पादन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही