Search

डॉक्टर सुकल्याण मोइत्रा बने विभावि में राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष

Hazaribagh : विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग के नए विभागाध्यक्ष के रूप में डॉक्टर सुकल्याण मोइत्रा नियुक्त किए गए हैं. इस आशय की अधिसूचना शुक्रवार को जारी की गई. यह जानकारी कुलसचिव डॉक्टर वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने दी. डॉक्टर सुकल्याण मोइत्रा राजनीति विज्ञान के विशेषज्ञ और प्रखर पत्रकार के रूप में जाने जाते हैं तथा अपने परिवार में तीसरी पीढ़ी के प्रोफ़ेसर हैं. डॉक्टर सुकल्याण के पितामह ज्ञानेंद्रनाथ मोइत्रा संत कोलंबा कॉलेज में दर्शनशास्त्र विभाग के प्राध्यापक के रूप में सेवाएं दी थीं तथा उनके पिता स्वर्गीय एस के मोइत्रा राजनीति विज्ञान विभाग में संत कोलंबा कॉलेज के विभागाध्यक्ष थे. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-hemant-governments-u-turn-on-the-issue-of-planning-victory-of-3-5-crore-people-of-the-state-janshakti-morcha/">आदित्यपुर

: नियोजन के मुद्दे पर हेमंत सरकार का यूटर्न, राज्य के साढ़े 3 करोड़ जनता की जीत – जनशक्ति मोर्चा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp