Search

 
 
 

डॉ. विकास को मिला विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलसचिव का प्रभार

 
Hazaribagh : विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलसचिव का पदभार असिस्टेंट रजिस्ट्रार डॉ. विकास को सौंपा गया है. बुधवार को डॉ. विकास ने निवर्तमान कुलसचिव डॉ. बीके गुप्ता से पद्भार ग्रहण किया. डॉ बीके गुप्ता ने स्नातकोत्तर जंतु विज्ञान विभाग में अपना योगदान दिया है. इसे भी पढ़ें :  BIG">https://lagatar.in/big-breaking-former-mla-mamta-devi-gets-bail-from-hc-in-gola-case-clear-way-to-come-out-of-jail/">BIG

BREAKING :पूर्व MLA ममता देवी को गोला केस में HC से मिली बेल, जेल से बाहर आने का रास्ता साफ

राजनीति विज्ञान पीजी सत्र 2023-25 में नामांकन के लिए होगी सीयूईटी की परीक्षा

स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग विभावि में सत्र 2023-25 का नामांकन एनटीए (नेशनल ट्रेनिंग एजेंसी) की ओर से आयोजित सीयूईटी (पीजी) परीक्षा में विषय में प्राप्त स्कोर के आधार पर होना है. राजनीति विज्ञान (पीजी) का पेपर कोड एचयूक्यू 18 है. इसमें 100 बहुवैकल्पिक प्रश्न होंगे. इसमें 25 प्रश्न सामान्य ज्ञान और 75 प्रश्न राजनीति विज्ञान से होंगे. इस परीक्षा में स्नातक प्रतिष्ठा में 40% और स्नातक सामान्य में 60% अंक से उत्तीर्ण विद्यार्थी ही बैठ पाएंगे. यह जानकारी देते हुए राजनीति विज्ञान पीजी के विभागाध्यक्ष डॉ. सुकल्याण मोइत्रा ने बताया कि विस्तृत जानकारी विभावि की वेबसाइट www.vbu.ac.in पर देखा जा सकता है. इसे भी पढ़ें : CM">https://lagatar.in/cm-hemant-gave-appointment-letter-mo-cho-said-your-responsibility-is-oursnow-you-take-responsibility-villagers/">CM

हेमंत ने दिया MO-CHO को नियुक्ति पत्र, कहा- आपकी जिम्मेदारी हमारी, अब ग्रामीणों की जिम्मेदारी आप लें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही