Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ड्रैगन बोट प्रतियोगिता : हरियाणा की महिला टीम बनी विजेता

ड्रैगन बोट प्रतियोगिता में नौ राज्यों की महिला टीम ने लिया भाग Barhi : महिला ड्रैगन बोट रेसिंग टूर्नामेंट का खिताब हरियाणा की महिला टीम ने जीता. प्रतियोगिता में प्रथम हरियाणा, द्वितीय पंजाब और तृतीय स्थान पर पश्चिम बंगाल की टीम रही. इसमें 200 मीटर की रेसिंग को हरियाणा की टीम ने 1.19 सेकंड, पंजाब की टीम ने 1.27 सेकंड और पश्चिम बंगाल की टीम ने 1.33 सेकंड में पूरा किया. जबकि 500 मीटर की रेसिंग को हरियाणा ने 1.49 सेकंड, पंजाब 1.53 सेकंड और पश्चिम बंगाल 1.56 सेकंड में पूरा किया. तिलैया डैम स्थित जवाहर घाट में 11वीं सीनियर नेशनल ड्रैगन बोट प्रतियोगिता शनिवार को प्रारंभ हुई. शुक्रवार को उद्घाटन के दिन अफरा-तफरी का माहौल रहा था. पहले दिन नौ राज्यों की महिला टीम ने 200 मीटर और 500 मीटर ड्रैगन बोट प्रतियोगिता में भाग लिया. इसमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, चंडीगढ़ और जम्मू कश्मीर की महिला टीमें शामिल हुई.

पुरुषों की प्रतियोगिता 18 जून को, श्रेष्ठ टीम जाएगी चाइना

पुरुषों के लिए रविवार को प्रतियोगिता आयोजित होगी. प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिला और पुरुष टीम को चाइना में होने वाले एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा. रविवार को विजेता, उपविजेता और रेस में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को पुरस्कृत किया जाएगा. इसके साथ ही अंक के आधार पर उन्हें एशियन ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा. हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सुरक्षा का रखा गया ख्याल

प्रतियोगिता के दौरान ड्रैगन बोट के साथ तीन रेस्क्यू बोट लगाए गए थे. इनमें एक बोट प्रतिभागियों की सुरक्षा में साथ-साथ चल रहा था. जिलाध्यक्ष ने बताया कि शाम तक एनडीआरएफ और मेडिकल टीम भी आ जाएगी.

क्या है ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता

[caption id="attachment_671961" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/10-4.jpg"

alt="ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता" width="600" height="400" /> ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता[/caption] यह एक बोट प्रतियोगिता है, जो प्रायः केरल आदि में आयोजित किए जाते रहे हैं. इसमें एक ही बोट पर कई खिलाड़ी सवार होते हैं. सभी पतवार की मदद से ड्रम की रिदम पर एक निर्धारित दूरी तक नाव खेते हैं. जो सबसे कम समय में दूरी तय करते हैं, वह टीम विजेता होती है.

मौके पर ये लोग थे मौजूद

जवाहर घाट बोट रेसिंग प्रतियोगिता स्थल पर ड्रैगन बोट फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव विनोद वर्मा, उपाध्यक्ष राजकमल ढांडा, कोषाध्यक्ष महेंद्र कंबोज, झारखंड ड्रेगन बोट एसोसिएशन के महासचिव सोनी प्रसाद, उपाध्यक्ष बीसी ठाकुर, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार और ईस्ट जोन के चेयरमैन संतोष प्रसाद, टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन तपस कुमार पाठक, उपाध्यक्ष चमनलाल, सदस्य करण कुमार, रमेश दलाल, सरदार जसवीर सिंह, लक्ष्मण सिंह, एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रोहित सिंह, संयोजक आलोक कुमार और जिला सचिव समीर अंबष्ट मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/3155-pm-housing-are-pending-in-hazaribagh-district/">हजारीबाग

जिले में लंबित हैं 3155 पीएम आवास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही