Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद आने वालों का स्वागत करता है नाले का पानी

Advertisement
Advertisement

दोपहिया हो या चारपहिया, आगंतुकों की मुसीबत कम नहीं होती

Dhanbad :  दूसरे जिलों से धनबाद शहर आने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए बरवाअड्डा किसान चौक के पास तोरण द्वार बनाया गया है. द्वार पर आगंतुकों के स्वागत का संदेश लिखा है. वहीं शहर की ओर एक किलोमीटर आने पर रानी बांध में नाली का पानी उनका स्वागत कर करने को उमड़ता रहता है. यदि आगंतुक दोपहिया वाहन से आ रहे हैं तो इस पानी में डुबाने के लिए सड़क पर बने गड्ढे भी बखूबी साथ दे रहे हैं. शुक्रवार 22 सितंबर को हजारीबाग के एक इनकम टैक्स अधिकारी अपने चार चक्का वाहन से रानीबांध में नाली के पानी में घुसे तो उनकी गाड़ी संभल नहीं रही थी. बड़ी मुश्किल से उन्होंने सड़क पार की. दूसरी ओर से जाने वाला एक दोपहिया पानी में ही बंद हो गया, जिससे चालक को गाड़ी ठेल कर पार करनू पड़ी. इस दुर्दशा को झेलना शहर के लोगों की मजबूरी हो गई है. पता नहीं, कबतक शहर में आने वाले मेहमानों का भी स्वागत नाली का गंदा पानी ही करेगा. इस जलजमाव को दूर करने के लिए हर सरकारी महकमा उदासीन दिख रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही