Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

द्रौपदी ने पीएम से पूछा था क्या मैं राष्ट्रपति पद के लायक हूं, तब मोदी बोले थे- संविधान आपको रास्ता दिखायेगा

Ranchi: एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार और झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू सोमवार को भावुक हो गईं. रांची के होटल बीएनआर चाणक्य में यूपीए की ओर से आयोजित सांसदों और विधायकों को संबोधित करते हुए उनका गला रूंध गया. कहा एक छोटे से गांव की एक साधारण शिक्षिका को देश के सर्वोच्च पद बैठने लायक समझा गया यह उनके लिए बहुत बड़ी बात है. द्रौपदी ने कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाये जाने के बाद जब वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलीं तो मैंने उनसे कहा, क्या मैं इस पद के लायक हूं? क्या आपका मुझे देश का प्रथम नागरिक बनाने का निर्णय सही है. तब प्रधानमंत्री ने कहा भारत का संविधान आपको रास्ता दिखायेगा. संविधान आपका संरक्षण करेगा. चिंता मत करिये झारखंड के राज्यपाल के तौर पर आपने काबिले तारीफ काम किया है. हम सब इससे गौरवान्वित हैं. यह बेहद खुशी की बात है कि देश की एक जनजातीय महिला राष्ट्रपति बनने जा रही हैं. इसे पढ़ें-सांसदों-विधायकों">https://lagatar.in/draupadi-murmu-became-emotional-in-meeting-mps-mlas-said-blood-running-in-my-veins-is-jharkhandi/">सांसदों-विधायकों

की बैठक में भावुक हुईं द्रौपदी मुर्मू, कहा- मेरी रगों में दौड़ने वाला खून झारखंडी है

मेरी रगों में दौड़ने वाला खून है झारखंडी

द्रौपदी मुर्मू ने सांसदों और विधायकों से राष्ट्रपति चुनाव में वोट देने की अपील की. उन्होंने कहा झारखंड से उन्हें विशेष लगाव है. उनके पूर्वज झारखंड की माटी से जुड़े हैं. उनकी दादी झारखंड से ही हैं. इसलिए उनकी रगों में झारखंडी खून दौड़ता है. द्रौपदी ने उम्मीद जताई कि राज्य के सभी दल राष्ट्रपति चुनाव में उनकी मदद करेंगे.

यशवंत सिन्हा के पुत्र जयंत सिन्हा बैठक में नहीं आये

द्रौपदी मुर्मू के साथ हुई बैठक में हजारीबाग के सांसद और विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के पुत्र जयंत सिन्हा नहीं पहुंचे. गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे और चतरा के सांसद सुनील सिंह भी बैठक में नहीं थे, वहीं बीजेपी के कई विधायक बैठक में आये. निर्दलीय विधायक अमित यादव भी पहुंचे थे. आजसू की ओर से पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो, विधायक लंबोदर महतो और सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी आये थे. इसे भी पढ़ें-राष्ट्रपति">https://lagatar.in/presidential-election-nda-candidate-draupadi-murmu-arrives-at-cms-residence-meet-jmm-supremo-shibu-soren/">राष्ट्रपति

चुनाव : JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन से मिलने पहुंची CM आवास पहुंची NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही