Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोमवार सुबह 11 बजे रांची आयेंगी द्रौपदी मुर्मू, होटल बीएनआर चाणक्य में सांसदों-विधायकों के साथ करेंगी बैठक

Advertisement
Advertisement
Ranchi: बीजेपी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सोमवार को रांची पहुंचेंगी. मुर्मू विशेष विमान से सुबह 11 बजे नई दिल्ली से रांची पहुंचेंगी. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के हेलीपैड पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत पार्टी के अन्य नेता उनका स्वागत करेंगे. एयरपोर्ट पर बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता उनका पारंपरिक रीति-रिवाज, गीत और संगीत से स्वागत करेंगे.

शाम 4.30 दिल्ली लौट जायेंगी

एयरपोर्ट से सीधे द्रौपदी मुर्मू का काफिला होटल बीएनआर चाणक्य पहुंचेगा. वे यहां एनडीए द्वारा आयोजित सांसदों एवं विधायकों की बैठक को संबोधित करेंगी. बीजेपी की ओर से सभी विधायकों, सांसदों को कार्यक्रम में शामिल होने का निर्देश दिया गया है. बैठक के बाद शाम 4.30 बजे द्रौपदी मुर्मू विशेष विमान से नई दिल्ली लौट जाएंगी.

बीजेपी और आजसू के नेता होंगे बैठक में शामिल

द्रौपदी मुर्मू के साथ होने वाली बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू सहित पार्टी के सांसद एवं विधायक शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें – रांची:">https://lagatar.in/ranchi-states-first-tribal-woman-riya-tirkey-in-femina-miss-india-cm-said-proud-moment/">रांची:

राज्य की पहली आदिवासी महिला रिया तिर्की फेमिना मिस इंडिया में, CM ने कहा- गर्व का क्षण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही