Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

द्रौपदी मुर्मू का जीवन प्रेरणादायी, राष्ट्रपति चुने जाने पर जदयू ने दी बधाई

Ranchi : झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुनाव में भारी मतों से विजयी होने के साथ ही देश के 15वें राष्ट्रपति बनने पर झारखंड जदयू के नेताओं ने बधाई दी है. साथ ही कहा कि द्रौपदी मुर्मू ने अपना जीवन समाज की सेवा और गरीबों, दलितों के साथ-साथ समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के उत्थान एवं उन्हें सशक्त बनाने के लिए समर्पित कर दिया. उनके पास समृद्ध प्रशासनिक अनुभव है. झारखंड की राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल उत्कृष्ट रहा है. पार्टी को विश्वास है कि वह हमारे देश की एक महान राष्ट्रपति होंगी. द्रौपदी मुर्मू का जीवन बहुत प्रेरणादायी है. नीतिगत मामलों में उनकी समझ और दयालु स्वभाव से हमारे देश को बहुत लाभ होगा.

इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं

जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आफताब जमील, अशोक चौधरी, महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार, भगवान सिंह, महासचिव उपेंद्र नारायण सिंह, संजय कुमार सिंह, मनोज सिन्हा, रमाकांत मण्डल, प्रवक्ता सागर कुमार, मीडिया प्रभारी ज़फर कमाल, धनबाद जदयू अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, महिला अध्यक्ष आशा शर्मा, महासचिव रत्ना शर्मा, युवा अध्यक्ष निर्मल सिंह व्यवसायी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनिल सिंह, पिछड़ा प्रकोष्ठ के रामस्वरूप यादव, कार्यालय सचिव रामजी प्रसाद एवं अन्य ने शुभकामनाएं दी है. इसे भी पढ़ें -  बेरमो">https://lagatar.in/pension-to-6-50-lakh-people-in-the-last-20-years-our-government-reached-the-figure-of-18-lakhs-in-two-and-a-half-years-cm/">बेरमो

: द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर भाजपा द्वारा फुसरो में मनाया गया जश्न
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही