Search

 
 
 

डीआरडीए निदेशक ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं समेत गढ़वा की कई खबरें

 

पिपरडीह के ग्रामीणों ने की पीडीएस डीलर की शिकायत

Garhwa : डीआरडीए निदेशक दिनेश प्रसाद सुरीन ने समाहरणालय सभाकक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी एवं समस्याओं के निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया. आज के जनता दरबार में राशन, आवास, राशनकार्ड, भूमि विवाद, समेत अन्य समस्याओं को लेकर लोग पहुंचे थे. निदेशक ने ग्रामीणों की बारी-बारी से समस्याएं सुनी एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं का निराकरण करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया. सर्वप्रथम नगर ऊंटरी प्रखंड के पिपरडीह पंचायत के ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से जन वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण में अनियमितता बरते जाने एवं प्रत्येक माह राशन उपलब्ध नहीं होने की शिकायत की गई, मामले में जांच एवं कार्रवाई के लिए जिला आपूर्ति कार्यालय को निर्देशित किया गया. सुमती कुंवर, पति स्व. राजपाल यादव, ग्राम बुका, प्रखंड भवनाथपुर निवासी द्वारा आवास योजना अंतर्गत आवास उपलब्ध कराने के संबंध में आवेदन दिया गया. मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी भवनाथपुर को निर्देशित किया गया. कांडी प्रखंड के गोसांग निवासी विमला देवी ने राशन कार्ड नहीं बन पाने की शिकायत की है. उन्होंने कहा कि वे अत्यंत गरीब परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पति बीमार हैं, जिसके कारण मेहनत मजदूरी भी नहीं कर सकते हैं. स्वयं ही वह मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन पोषण करती है. उन्होंने राशन कार्ड बनवाने के लिए कई बार आवेदन किया, परंतु अभी तक राशन कार्ड की स्वीकृति नहीं मिल सकी, जिसके कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने आवेदन समर्पित करते हुए राशन कार्ड बनवाने का अनुरोध किया है. नगर उंटारी प्रखंड के हुलहुला खुर्द के अंजुम अंसारी, सद्दाम अंसारी, वाजिब अंसारी, अब्दुल हाकिम, सितारा बानो, रेशमा बीबी व अन्य ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से हस्ताक्षरित आवेदन समर्पित करते हुए ग्राम हुलहुला खुर्द में कब्रिस्तान का सुंदरीकरण बिना ग्रामसभा कराए ही गुप्त रूप से कार्य कराकर सरकारी राशि ग़बन करने की शिकायत की है.

एमडीए को लेकर शिक्षा विभाग ने की बैठक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/11-32.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गढ़वा : जिला शिक्षा अधीक्षक के निर्देशानुसार आज शिक्षा विभाग द्वारा एमडीए को लेकर जिले के सीआरपी, बीआरपी, हेड मास्टर का वर्चुअल बैठक की गई. वर्चुअल बैठक की शुरुआत पिरामल फाउंडेशन के डीपीओ विजय प्रकाश पांडेय और फेलो सत्यम प्रकाश द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. जिसमें जिला वीबीडी सलाहकार अरविंद द्विवेदी द्वारा फाइलेरिया उत्पत्ति और प्रसार, 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलने वाले अभियान जिसमें आंगनबाड़ी सेविका और स्वास्थ्य सहिया के द्वारा सेवन कराने की जानकारी दी गई. मीटिंग में कहा गया कि यह दवा स्कूल में बच्चों को मध्याह्न भोजन खाने के बाद ही खिलाना हैं.10 फ़रवरी को आंगनबाड़ी, प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इत्यादि पर शिविर लगाकर खिलाया जाएगा. फाइलेरिया रोग का उन्मूलन करने के लिए 11 तारीख से घर-घर इसका सेवन स्वास्थ्य कर्मी द्वारा कराया जाएगा. स्कूलों में रंगोली, मानव श्रृंखला, क्विज और निबंध प्रतियोगिता इत्यादि कराकर फाइलेरिया की जानकारी दी जाएगी और स्कूल में संचालित गोष्ठी, पैरेंट टीचर मीटिंग इत्यादि में फाइलेरिया की जानकारी देने का आग्रह किया गया. इस वर्चुअल मीटिंग में जिले के सीआरपी, बीआरपी, हेड मास्टर, पिरामल फाउंडेशन टीम सहित 150 से अधिक प्रतिभागी उपस्थित रहे.

शहीदों की स्मृति में पदाधिकारियों व कर्मियों ने रखा 2 मिनट का मौन

गढ़वा : समाहरणालय सभागार में मंगलवार को शहीद दिवस के अवसर पर अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह, निदेशक डीआरडीए दिनेश प्रसाद सुरीन समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखा. इस दौरान भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों के बलिदान को याद कर शहीदों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया. उल्लेखनीय है कि हर वर्ष 30 जनवरी को हम शहीद दिवस के रूप में मनाते हैं. इस दौरान हम देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. इस मौके पर, हम समर्पित भावना के साथ उन वीर जवानों को याद करते हैं. जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की सुरक्षा में अदम्य साहस और बलिदान दिया. उनकी शौर्य गाथाएं हमें इस देश की महानता की याद दिलाती हैं. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/election-discussions-intensify-from-square-to-street-for-hazaribagh-lok-sabha-seat/">हजारीबाग

लोकसभा सीट के लिए चौक-चौराहों से लेकर गली-नुक्कड़ तक चुनावी चर्चाओं का दौर तेज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही