Lagatar desk : गर्मियों में ठंडक देने वाली देसी ड्रिंक्स की बात हो और सत्तू का ज़िक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. सत्तू न केवल शरीर को ठंडक पहुंचाता है, बल्कि लू लगने के खतरे को भी काफी हद तक कम करता है. इसकी खास बात यह है कि यह स्वाद में टेस्टी होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है .सत्तू में मौजूद पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखते हैं. गर्मियों में अगर आप खुद को तरोताज़ा और फिट रखना चाहते हैं, तो सत्तू को अपनी डेली डाइट में ज़रूर शामिल करें. घर पर सत्तू ड्रिंक बनाने की आसान विधि सत्तू ड्रिंक बनाना बेहद आसान है. इसे आप कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं सामग्री: 2 टेबलस्पून सत्तू (चने का) 1 गिलास ठंडा पानी 1/2 नींबू का रस काला नमक स्वादानुसार भुना जीरा पाउडर (वैकल्पिक) हरा धनिया (सजावट के लिए) विधि: एक गिलास पानी में सत्तू डालकर अच्छी तरह घोल लें ताकि गांठें न रहें इसमें नींबू का रस, काला नमक और भुना जीरा मिलाएं अच्छे से मिक्स करें और ऊपर से हरा धनिया डालकर ठंडा-ठंडा परोसें. चने का सत्तू पीने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे गर्मियों में सत्तू का सेवन न केवल शरीर को ठंडक पहुंचाता है, बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं. खासकर चने के सत्तू को आयुर्वेद में भी बहुत फायदेमंद माना गया है. यह पचाने में आसान, पोषक तत्वों से भरपूर और गर्मी से राहत दिलाने वाला पेय है. आइए जानते हैं चने का सत्तू पीने से कौन-कौन से फायदे मिलते हैं
- पाचन तंत्र को बनाए मज़बूत
- वजन कम करने में सहायक
- डायबिटीज के लिए फायदेमंद
- भूख बढ़ाने में कारगर
- कोलेस्ट्रॉल घटाए, दिल को रखे स्वस्थ
Leave a Comment