Search

 
 
 

तोपचांची में पेयजल संकट गहराया,  ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, बोले-जल नहीं तो वोट नहीं

 
बोले-जल नहीं तो वोट नहीं, जल दो वोट लो Topachanchi :  तोपचांची प्रखंड में अभी से पेयजल संकट गहराने लगा है. लोकबाद पंचायत अंतर्गत लोकबाद बस्ती के ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं .जल जीवन मिशन के तहत जल मीनार का निर्माण करवाया गया है. लेकिन जल मीनार शोभा की वस्तु बनकर रह गयी है. ऐसे में पेयजल की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने अपने घर से टब, बाल्टी और डेगची लेकर जल मीनार के समीप प्रर्दशन किया और पेयजल की समस्या दूर करने की मांग की. इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि जल नहीं तो वोट नहीं. जल दो और वोट लो.

एक किमी दूर जाकर पानी लाते, तब दैनिक दिनचर्या चल पाता - तनुजा 

तनुजा खातून ने बताया कि बस्ती में लगभग 80 परिवार रहते हैं. रमजान का पाक महीना चल रहा है. रोजा रखकर करीब 1 किलोमीटर दूर जाकर पानी लाते हैं. तब जाकर दैनिक दिनचर्या चल पाता है. कहा कि पानी की समस्या को लेकर मुखिया से बात की. लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ. शाहिद अंसारी ने बताया कि जो जनप्रतिनिधि जल की समस्या को दूर करेगा, उसे ही आगामी लोकसभा चुनाव में वोट करेंगे. अगर जल की समस्या को दूर नहीं हुई तो वो किसी को वोट नहीं देंगे. शाहिद अंसारी ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने कुछ लोगों से पैसा लेकर जल मीनार से उनके घर में कनेक्शन दे दिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही