Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गर्मी आते ही पुरानी पांकी में पेयजल संकट, एक चापाकल के भरोसे टिकी बड़ी आबादी

Palamu : गर्मी के दस्तक देते ही पांकी प्रखंड मुख्यालय के आसपास के क्षेत्रों में पानी की समस्या शुरू हो गयी. पुरानी पांकी पहाड़ी मुहल्ला में पानी की किल्लत हो रही है. रमजान माह में मुस्लिम समुदाय को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है. यह पहली बार नहीं है कि मुस्लिम बहुल आबादी वाला मुहल्ला गर्मी में पानी की समस्या का दंश झेलना पड़ रहा है. हर बार गर्मी शुरू होते ही यहां पानी की समस्या शुरू हो जाती है. इसके बावजूद पेयजल स्वच्छता विभाग ने अभी तक पेयजलापूर्ति के लिए कोई इंतजाम नहीं किया है. पूरी आबादी केवल एक चापाकल के भरोसे पर टिकी हुई है. जलस्तर काफी नीचे चले जाने से विभाग द्वारा लगाये गये दर्जनों चापाकल शोभा की वस्तु बन गयी है. लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए एक-दो किलोमीटर दूरी तय कर पानी लाना पड रहा है. गांव के माथूर सुमित पासवान राजू भुइंया ने बताया कि महिलाएं सोनरे नदी के तट जाकर कपड़े की साफ-सफाई करने के लिए विवश हैं. परंतु इस समस्या पर विभाग का कोई ध्यान नहीं है. (पढ़ें, बॉलीवुड">https://lagatar.in/bollywood-actress-preity-zinta-paid-obeisance-at-kamakhya-devi-temple-shared-photo/">बॉलीवुड

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने कामाख्या देवी मंदिर में टेका माथा, शेयर की तस्वीर)

पांकी में टैंकर से पेयजल व्यवस्था बहाल की जाये : उपप्रमुख

पांकी के उप प्रमुख अमित कुमार चौहान ने कहा कि पुरानी पांकी और पहाड़ी मुहल्ला में पेयजल की समस्या पहले से ही है. इन क्षेत्रों में जलस्तर काफी नीचे चला गया है. ऐसे में पर्व त्योहारों पर अपने स्तर पर टैंकर द्वारा पेयजलापूर्ति कराया जाता है. पानी की समस्या को देखते हुए पूर्व विधायक दिवंगत विदेश सिंह के कार्यकाल में एक डीप बोर कराया गया था. उससे ही कमोबेश पेयजलापूर्ति हो रही है. उन्होंने विभाग से टैंकर द्वारा पेयजल बहाल करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : अडानी">https://lagatar.in/ncp-chief-came-in-support-of-adani-shinde-said-congress-and-uddhav-should-pay-attention-to-the-words-of-sharad-pawar/">अडानी

के समर्थन में आये NCP चीफ, तो शिंदे ने विपक्ष को घेरा, कहा, शरद पवार की बातों पर ध्यान दें कांग्रेस और उद्धव

एक बाल्टी पानी के लिए घंटों इंतजार करती हैं महिलाएं : वार्ड सदस्य

वार्ड सदस्य अजीज मियां ने बताया कि पानी की किल्लत होने के कारण अहले सुबह से ही महिलाएं पोस्ट ऑफिस के समीप से पानी ढोने के लिए कतार में खड़ी हो जाती है. भीड़ इतनी होती हैं कि उन्हें एक बाल्टी पानी के लिए घंटों भर इंतजार करना पडता है. जिससे वह काफी परेशान रहती हैं. पहाड़ी क्षेत्र बिल्कुल ड्राई जोन में तब्दील हो चुका है. स्थानीय लोगों ने डीसी से पेयजलापूर्ति बहाल कराने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/effect-of-ranchi-bandh-albert-ekka-chowk-and-nearby-shops-closed-vehicular-movement-less/">रांची

बंद का असर, अल्बर्ट एक्का चौक और आस-पास की दुकानें बंद, वाहनों की आवाजाही कम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही