Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार में पेयजल आपूर्ति ठप, मचा हाहाकार

Latehar: लातेहार जिला मुख्यालय में बुधवार सुबह से ही पेयजल आपूर्ति सेवा ठप है. लोग नलों में पानी का इंतजार करते रहे लेकिन शहर में पेयजल सेवा बहाल नहीं हुई. पेयजल आपूर्ति सेवा बहाल नहीं होने के कारण शहर में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. जिले में कई घर ऐसे हैं जहां सरकारी नल के अलावा और कोई विकल्प नहीं है. ऐसे घरों में खाना बनाने से लेकर तमाम काम बाधित है. कई लोग बाजार से पानी का जार खरीदकर अपने घर का काम कर रहे है. वहीं पानी की समस्या को लेकर नगर पंचायत के कनीय अभियंता संदीप बेदिया ने बताया कि पंपू कल सप्लाई लाइन में बिजली सेवा बाधित होने के कारण शहर में पानी की सप्लाइ ठप है. उन्होंने बताया कि बिजली सेवा को दुरूस्त करने का प्रयास किया जा रहा है. जल्द ही लोगों को पानी की समस्या से छुटकारा मिलेगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-258.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

दिसंबर 2022 में सात दिनों तक पेयजल सेवा थी बाधित

यह पहली बार नहीं है जब शहर में पेयजल सेवा बाधित है. दिसंबर 2022 में भी सात दिनों तक शहर में पेयजल सेवा बाधित थी. गिजनियाटांड़ स्थित पंपू कल का ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण एक सप्ताह पेयजल आपूर्ति सेवा बंद रही थी. सातवें दिन रांची से जेनेरेटर मंगा कर शहर में पेयजल व्यवस्था बहाल की गयी थी. इसे भी पढ़ें: HC">https://lagatar.in/hc-order-jpsc-to-release-result-by-july-31/">HC

का आदेश, JPSC 31 जुलाई तक जारी करे रिजल्ट, छात्रों का भविष्य हो रहा है बर्बाद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही