Search

 
 
 

कई दिनों से जल मीनार से पेयजलापूर्ति ठप, दर्जनों गांवों में मचा हाहाकार समेत साहिबगंज की दो खबरें

 
Sahibganj : बोरियो प्रखंड में गर्मी के दस्तक देते ही जल संकट गहरा गया है. तालाब, कुआं और चापानल सूखने लगे हैं. पिछले कई दिनों से पेयजलापूर्ति ठप है, जिस वजह से दर्जनों गांव के ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है. ग्रामीणों ने कहा कि जलापूर्ति ऑपरेटर हमेशा बहाना बनाकर पानी नहीं देता है. कभी मोटर खराब है तो कभी बिजली नहीं है तो कभी कहता है कि पानी जलमीनार में पानी नहीं चढ़ पा रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि मोरंग नदी से ही जलमीनार में पानी चढ़ता है, मगर इन दिनों टैंकर के जरिये मोरंग नदी से सरकारी व गैर सरकारी कंस्ट्रक्शन के कामों के लिए पानी ले जाया जा रहा है, जिससे नदी भी सूखने लगी है. अगर नदी सूख गई तो परेशानी और बढ़ जाएगी. ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीओ नागेश्वर साव ने कहा कि अगर ऐसा है तो संवेदक से संपर्क कर मामले में उचित निर्णय लिया जाएगा. वहीं कई दिनों से पानी की सप्लाई नहीं होने को लेकर कनीय अभियंता दिलीप मंडल ने बताया चार दिन से जल मीनार का मोटर खराब है, इसलिए जलापूर्ति नहीं हो पाई है. त्योहार के कारण बाहर दुमका से मिस्त्री नहीं आ पा रहा है. जल्द ही बुलाकर मोटर को ठीक कराया जाएगा. बता दें कि जल संकट को देखते हुये पूर्व में मोरंग नदी में विधायक निधि से जल मीनार निर्माण कर पाइप के जरिए घर-घर पानी पहुंचाने का काम शुरू किया गया था. जिससे ग्रामीणों को राहत मिली थी. मगर पिछले कई दिनों से पेयजलापूर्ति ठप है, जिस वजह से दर्जनों गांव के ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है. बोरियो का बोरियो बाजार, बोरियो संथाली, दनवार, गौरीपुर, इमली टोला सहित अन्य कई मुहल्ले जलापूर्ति पर पूरी तरह से निर्भर है. अगर मोरंग नदी सूख गई जल संकट गहरा जाएगा.

रैली निकाल मतदाताओं को किया गया जागरूक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/16-7.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> साहिबगंज : लोकसभा आम चुनाव -2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से लगातार जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. शनिवार को जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद आनंद के निर्देश पर सभी कल्याण आवासीय विद्यालय, सिदो-कान्हू, एकलव्य विद्यालय, भोगनाडीह, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय बांझी में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया. विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों ने मतदाता जागरुकता रैली निकाली. इस दौरान मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई गयी. मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तहत बोरा रेस प्रतियोगिता, जलेबी रेस, मटका फोड़ प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया. इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित किया. इसे भी पढ़ें : जयराम">https://lagatar.in/jairams-party-announced-candidates-from-ranchi-dumka-and-dhanbad/">जयराम

की पार्टी ने रांची, दुमका और धनबाद से उम्मीदवारों का किया एलान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही