Search

 
 
 

मेदिनीनगर में 10 दिनों तक ठप रहेगी पेयजलापूर्ति

 
Medininagar: स्थानीय बेलवाटिका स्थित पंपूकल से रविवार से मेदिनीनगर शहर में होने वाली पेयजलापूर्ति आगामी 10 दिनों तक बंद रहेगी. इस दौरान पंपूकल स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (क्यूराफायर) की साफ-सफाई की जाएगी. इस संबंध में पेयजल संस्था विभाग के कार्यपालक अभियंता रामेश्वर गुप्ता व कनीय अभियंता ददन राम ने बताया कि विगत दो वर्षों से क्यूराफायर की साफ सफाई नहीं हो पाई है. वहीं, क्यूराफायर में जमा गाद के कारण लाख प्रयास के बावजूद भी शहर में गंदे पेयजल की आपूर्ति हो रही है. उन्होंने बताया कि समयाभाव के कारण पिछले वर्ष प्लांट की साफ सफाई नहीं हो पाई थी. पाइपलाइन इंस्पेक्टर संजय गुप्ता ने बताया कि सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. कंप्रेसर मशीन को भी मंगा लिया गया है. शनिवार को मेदिनीनगर शहर में पेयजलापूर्ति के बाद साफ सफाई का कार्य शुरू किया जाएगा. उन्होंने बताया कि प्लांट में कितना गाद जमा है यह अनुमान लगा पाना कठिन है. इसलिए 10 दिनों का समय लिया गया है. गुप्ता ने बताया कि हमारा प्रयास होगा कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के साफ सफाई कार्य को कम से कम समय में पूरा कर मेदिनीनगर शहर में पेयजलापूर्ति नियमित किया जाय. इसे भी पढ़ें - कोलकाता">https://lagatar.in/kolkata-police-commissioners-clarification-we-are-not-saving-anyone-in-the-rape-murder-case/">कोलकाता

पुलिस आयुक्त की सफाई, बलात्कार-हत्या मामले में हम किसी को बचा नहीं रहे…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही