Koderma : भाकपा जिला परिषद कोडरमा की बैठक साहू धर्मशाला झुमरी तिलैया में हई, इसकी अध्यक्षता भाकपा जिला कार्यसमिति सदस्य महेश प्रसाद सिंह ने की. बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा जिला मंत्री प्रकाश रजक ने कोडरमा सीओ भगाओ... कोडरमा अंचल को बचाओ... का नारा दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि कि कोडरमा अंचल में भयंकर अंधेरगर्दी चल रही है. कोडरमा अंचलाधिकारी दलालों से घिरे हुए हैं. बिना रिश्वत कोई काम नहीं होता. जमीन ऑनलाइन खाता एवं प्लॉट नंबर चढ़ाने में मोटी रकम ली जाती है. पहले अंचलाधिकारी दाखिल खारिज को स्वयं रिजेक्ट करते हैं. फिर पैसा लेकर पुन: स्वीकृति देते हैं. गैरमजरूआ खास जमीन को रैयती खाता नंबर बताकर दाखिल खारिज की जाती है. प्रकाश रजक ने आरोप लगाया कि अंचलाधिकारी खुल्लम खुल्ला दलालों के साथ मिलकर अंचल को चला रहे हैं, जिसे लेकर आक्रोश है. इसके बावजूद भी कोडरमा को उपायुक्त जानबूझकर चुप्पी साधे हुए हैं. इसे भी पढ़ें:आइएमए">https://lagatar.in/ima-and-jhasa-submitted-demand-letter-to-dc-in-the-name-of-cm/">आइएमए
व झासा ने सीएम के नाम डीसी को सौंपा मांग पत्र, जानिये क्या है इनकी मांग
में मोदी का रोड शो, बोले- कांग्रेस-लेफ्ट त्रिपुरा को बर्बाद कर देंगे [wpse_comments_template]
व झासा ने सीएम के नाम डीसी को सौंपा मांग पत्र, जानिये क्या है इनकी मांग
स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल समाप्त करायें सीएम- महादेव राम
वहीं बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य महादेव राम ने कहा कि पूरे झारखंड में 50 हजार अनुबंध स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल को राज्य सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन अभिलंब बातचीत के जरिए समाप्त करायें. उन्होंने कहा कि अनुबंध स्वास्थ्य कर्मियों की मांग उचित है. 20 वर्षों से अनुबंध पर काम कर रहे हैं अब नियमित करना जरूरी है. राज्य सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन ने अपनी सभाओं में कहा था अनुबंध पर काम करने वाले कर्मियों को नियमित करूंगा, लेकिन लगभग 30 लोग राजभवन के समक्ष अनशन पर बैठे हुए हैं जिनकी हालत निरंतर बिगड़ती जा रही है. राज्य सरकार कुंभकरण की नींद में सोई हुई है. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मांग करती है कि उनकी मांग मानी जाय नहीं तो पार्टी सड़क पर उतरेगी. बैठक को अंचल मंत्री अर्जुन यादव, अंचल मंत्री सच्चिदानंद पांडेय, अंचल मंत्री धनंजय यादव, पूर्व उप प्रमुख वीरेंद्र यादव, अखिल भारतीय नौजवान संघ के जिला अध्यक्ष रंजन कुमार रजक, जिला सचिव कयूम उद्दीन, जिला कार्यकारिणी सदस्य पुरुषोत्तम यादव, पूर्व अंचल मंत्री समीम खान ने भी संबोधित किया. बैठक में कोडरमा वीडियो सीईओ के मनमानी के खिलाफ 21 फरवरी को विशाल प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया है. इसे भी पढ़ें:अगरतला">https://lagatar.in/modis-roadshow-in-agartala-said-congress-left-will-destroy-tripur/">अगरतलामें मोदी का रोड शो, बोले- कांग्रेस-लेफ्ट त्रिपुरा को बर्बाद कर देंगे [wpse_comments_template]
Leave a Comment