Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : ऑटो पलटने से चालक की मौत

Latehar : नेतरहाट थाना क्षेत्र दुरूप पंचायत के दौना ग्राम के पास एक ऑटो दुर्घटना में चालक दीपक मुंडा की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार रविवार की शाम तकरीबन पांच बजे वह दौना ग्राम से बाजार कर अपने घर बांसकरचा ग्राम के पकरीटोली लौट रहा था. इसी क्रम में ऑटो असंतुलित हो गया और सड़क पर पलट गया. इस दुर्घटना में घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना नेतरहाट पुलिस को दी गयी. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव और ऑटो को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है. इसे भी पढ़ें : 1932">https://lagatar.in/rjd-is-with-the-local-policy-decision-based-on-1932-khatian-tejashwi-yadav/">1932

खतियान पर आधारित स्थानीय नीति के फैसले के साथ है आरजेडी: तेजस्वी यादव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही