Search

रांचीः मोरहाबादी में मॉर्निंग वॉक करते ड्राइवर की मौत

Ranchi: कोरोना के बाद चलते-फिरते, नाचते गाते मौत हो जाने की घटना लोगों के डराने लगी है. राजधानी रांची के मोराबादी में रविवार को एक ऐसी ही घटना में एक ड्राइवर की मौत हो गई है. मृत ड्राइवर पिछले चार दिनों से मोराबादी में ही रह रहा था. बताया जाता है कि आज सुबह उसकी मौत हो गई है.
 
LAGATAR NEWS

जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह में वह मोरहाबादी ग्राउंड में टहल रहा था. उसी दौरान वह गिर गया और उसकी मौत हो गई.  फिलहाल ड्राइवर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

इस मामले को लेकर मोरहाबादी टीओपी प्रभारी दुलार कुमार महतो ने बताया कि सुबह जानकारी मिली है कि एक ड्राइवर की मौत हुई है. यह मामला मोरहाबादी ग्राउंड की है, जहां पर ड्राइवर की मौत हुई है. फिलहाल उसकी मौत कैसे हुई है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. इस मामले की जानकारी उसके परिवार वालों को देने का प्रयास किया जा रहा है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही