Search

 
 
 

गिरिडीह : हिट एंड रन एक्ट के विरोध में ड्राइवर महासंघ ने किया चक्का जाम

 
Dumri (Giridih) : हिट एंड रन एक्ट के विरोध में ड्राइवर महासंघ डुमरी प्रखंड इकाई ने सोमवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन सह रोड चक्का जाम कार्यक्रम के पहले दिन सोमवार को महासंघ के प्रखंड अध्यक्ष ऊसमान अंसारी के नेतृत्व में एनएच-19 को बेसिक स्कूल डुमरी के समक्ष सांकेतिक रूप से जाम किया. हालांकि डुमरी पुलिस ने स्थल पर पहुंचकर जामकर्ताओं को समझा-बुझाकर सड़क से हटाया और यातायात को सामान्य करवाया. जाम का समर्थन बहुजन सदान मोर्चा, युवा कांग्रेस एवं हिन्द मजदूर किसान यूनियन ने किया और कार्यक्रम स्थल पर महासंघ से जुड़े चालकों के साथ मिलकर हिट एंड रन एक्ट एवं केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए इसे काला कानून की संज्ञा दी. केन्द्र सरकार से इसे अविलंब वापस लेने की मांग की, अन्यथा 3 जनवरी के बाद आंदोलन को और तेज करने की बात कही. हालांकि कार्यक्रम सांकेतिक होने और पहली जनवरी होने के कारण सड़क जाम ज्यादा प्रभावी नहीं रहा. हालांकि 2 एवं 3 जनवरी को चक्का जाम कार्यक्रम के दौरान लोगों को परेशानी होने की संभावना है. मुख्य वक्ता बहुजन सदान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष रामेश्वर महतो एवं हिन्द मजदूर किसान यूनियन के अनुमंडल कमेटी अध्यक्ष गंगाधर महतो ने कहा कि केंद्र सरकार ने ऐसा कानून बनाया है, जिससे वाहन चालकों को वाहन चलाते समय हमेशा डर बना रहेगा. वहीं कहा कि कानून वाहन चालकों के विरोध में है. सरकार इसे तुरंत वापस ले. इस दौरान युवा कांग्रेस के जिला सचिव सरफराज अहमद, असलम अंसारी, ड्राइवर महासंघ के मनोज मिस्त्री, महाबीर सिंह, खलील अंसारी, अर्जुन महतो, सखावत अंसारी, आसीन अंसारी, गुलाम मुस्तफा, कुर्बान अंसारी, शमशेर अंसारी, हसनैन अंसारी आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Exclusive:">https://lagatar.in/exclusive-nishikant-ji-keep-making-predictions-everything-will-be-revealed-in-two-days-sarfaraz/">Exclusive:

निशिकांत जी करते रहें भविष्यवाणी, दो दिन में होगा सब खुलासा: सरफराज
[wpse_comments_tempate]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही