Search

 
 
 

लातेहार: हाइवा में आग लगाने के बाद से दहशत में चालक, स्‍ट्राइक पर गए

 
Latehar: सदर थाना क्षेत्र के तुबेद गांव में डीवीसी द्वारा संचालित कोल माइंस से कोयला ट्रांसपोर्टिंग को लेकर सड़क में हो रही लगातार उग्रवादी घटनाओं के बाद हाइवा चालक और उपचालक दहशत में है. बता दें कि गत मंगलवार की रात जेजेएमपी के उग्रवादियों ने कोयला परिहवन में लगी पांच हाइवा मे आग लगा दी थी. इसके बाद से कोयला परिवहन करने वाले चालक व उपचालक बुधवार से स्ट्राइक में चले गए हैं. स्ट्राइक में चले जाने के कारण परिवहन का कार्य पूरी तरह ठप हो गया है. चालक साबिर अंसारी व आशीष कुमार सिंह ने बताया कि परिवहन के दौरान लगातार उग्रवादी घटना हो रही है. किसी तरह के उग्रवादी या अपराधी घटना में चालक व उपचालक की मौत होने पर उन्होंने कंपनी से 20 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की. इसके अलावा ऐसे परिवार को पेंशन के रूप में 15 हजार रुपए महीना देने व घायल होने पर इलाज का पूरा खर्च व 10 हजार रुपए पेंशन के रूप में देने की मांग की है. चालकों ने कहा कि कंपनी द्वारा ड्राइवर को 12 घंटा ड्यूटी करने का प्रेशर दिया जाता है. हमलोग 8 घंटा ही ड्यूटी करेंगे. स्ट्राइक की सूचना पर कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और चालकों से बात की. चालकों की मांग पर कंपनी ने घटना के दौरान मौत होने पर 15 लाख का मुआवजा, घायल होने पर समुचित इलाज की व्यवस्था देने की मौखिक आश्वासन दिया गया. लेकिन ड्राइवर लिखित मांग को लेकर अड़े रहे. इस कारण वार्ता विफल रही. इन सब मांगों को लेकर कोयला ट्रांसपोर्टिंग के कार्य कर रही हाइवा मालिकों ने भी अपनी मांग रखी है. मालिकों का कहना है कि इस तरह की घटना होने से वाहन चालकों को काफी नुकसान हो रहा है. ऐसे में कंपनी उनकी नुकसान का मुआवजा दे. इसे भी पढ़ें - पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-received-dominicas-highest-honor-said-this-honor-is-dedicated-to-140-crore-indians/">पीएम

मोदी को मिला डोमिनिका का सर्वोच्च सम्मान, बोले, यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही