Search

 
 
 

IPS की स्कॉर्पियो व स्कूल वैन के बीच हुई टक्कर में घायल चालक की मौत

 
Ranchi: स्कूल वैन और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हुई थी. यह घटना शुक्रवार की सुबह धुर्वा थाना क्षेत्र के शालीमार मार्केट के पास हुई है. जहां एक स्कूल वैन और स्कॉर्पियो के बीच टक्कर हो गई. इस घटना में स्कूल वैन के पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना में स्कूल वैन के चालक बुरी तरह से घायल हो गया था. जिसके बाद शुक्रवार की देर शाम घायल चालक इमरान की इलाज के दौरान मौत हो गई. चालक डोरंडा का रहने वाला था. जिस तरह से यह टक्कर हुई है गनीमत रही इस घटना में बच्चे बाल बाल बच गए. जिस स्कॉर्पियो से स्कूल वैन की टक्कर हुई थी, वो स्कॉर्पियो एक आईपीएस अधिकारी की थी.

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक पूरे मामले में स्कूल वैन ड्राइवर की गलती पाई गई है. जांच में पता चला है कि स्कूल वैन ने एक कार को टक्कर मारी थी. जिसके बाद वैन ड्राइवर की कार ड्राइवर से कहासुनी हो गई, मामला हाथ से निकलता देख वैन ड्राइवर तेज रफ्तार से मौके से भाग गया, उसी समय दूसरी तरफ से आईपीएस की गाड़ी आ रही थी. अचानक सामने से पुलिस की गाड़ी आ जाने के कारण वैन चालक ने नियंत्रण खो दिया और सीधे जाकर आईपीएस की गाड़ी से टकरा गया. इसे भी पढ़ें – महाकुंभ">https://lagatar.in/vhps-conference-starts-today-in-maha-kumbh-discussion-will-be-held-on-wakf-sanatan-board-kashi-mathura-and-places-of-worship-act-1991/">महाकुंभ

में आज से विहिप का सम्मेलन, वक्फ-सनातन बोर्ड, काशी-मथुरा सहित प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट,1991 पर होगा मंथन
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही