Search

 
 
 

कोडरमा घाटी में ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में चालक घायल

 

आग लगने से चालक झुलसा

Koderma: कोडरमा सदर थाना क्षेत्र में शनिवार को ट्रक और ट्रेलर में टक्कर होने से चालक बुरी तरह घायल हो गया. घटना घाटी में नौवां माइल के पास हुई. इसमें दो ट्रक और एक ट्रेलर की आपस में भिड़ंत हो गयी. इससे ट्रेलर में आग लग गयी. इस घटना में ट्रेलर चालक बुरी तरह झुलस गया. चालक की पहचान चंदन कुमार मेहता के रूप में हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर बिहार की ओर जा रहा था. इसी दौरान कोडरमा घाटी में नौवां माइल के पास तीनों वाहन आपस में टकरा गये. टकराने के बाद ट्रेलर में अचानक आग लग गयी. इस घटना में चालक बुरी तरह झुलस गया.

चालक को रिम्स रेफर किया

बताया जाता है कि ग्रामीणों को सूचना मिलने के बाद वे पहुंचे. उन्होंने चालक को कोडरमा सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. दूसरी तरफ ग्रामीणों ने ट्रेलर में लगी आग की सूचना जल्द ही फायर ब्रिगेड को दी. दमकल वाहन ने आकर जल्द ही आग पर काबू पा लिया.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही