Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुंगेर: चालक शिव कुमार हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Munger: ढाई महीने बाद पुलिस ने चालक शिव कुमार यादव की हत्या का खुलासा कर दिया. पुलिस ने इस मामले में तीन अपराधियों को बेगुसराय से गिरफ्तार किया. वहीं एक आरोपी अब भी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगी है. बता दें कि 1 सितंबर को मुंगेर के नया रामनगर थाना क्षेत्र में निजी वाहन चालक शिव कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने इस मामले में प्रियांशु कुमार, विकास कुमार और श्याम बाबू कुमार को गिरफ्तार किया. सभी बेगूसराय जिले के निवासी हैं. पुलिस ने उनके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं. पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने शिव की बोलेरो गाड़ी लूटने के इरादे से हत्या की थी. चार सितंबर को चोरी गयी गाड़ी को पुलिस ने चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया पुल के पास से बरामद किया था. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अपराधियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने बोलेरो को बीस हजार रुपये में बुक किया था. बेगुसराय स्टेशन से बरियारपुर और वापसी तक तीन हजार रुपये. एक सितंबर की सुबह बरियारपुर से लौटने के क्रम में उनलोगों ने शिव की गोली मारकर हत्या कर दी और गाड़ी लेकर फरार हो गये.

तीनों आरोपियों को बेगूसराय से गिरफ्तार किया गया

मृतक के दादा राम बहादुर यादव की शिकायत पर अपराधियों को पकड़ने के लिए सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था. टीम ने खुफिया जानकारी जुटाकर आखिर में तीनों अपराधियों को बेगूसराय से गिरफ्तार कर लिया. एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि इन आरोपियों ने गाड़ी लूटने की साजिश रची और ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को बौचाही में एनएच के पास फेंक दिया. बताया कि इसमें तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं और चौथे आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं. इसे भी पढ़ें - प्रशांत">https://lagatar.in/prashant-kishors-big-announcement-jan-suraj-will-contest-on-243-seats-in-the-assembly-elections-next-year/">प्रशांत

किशोर का बड़ा ऐलान, विस चुनाव 2025 में 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जन सुराज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही