Search

 
 
 

छतरपुर में चालक संघ ने विधायक पुष्पा देवी की गाड़ी पर किया हमला, बाल-बाल बचीं

 
Palamu/Ranchi: छतरपुर की बीजेपी विधायक पुष्पा देवी की गाड़ी पर हमला हुआ है. उनके साथ गाड़ी में पूर्व सांसद मनोज कुमार भी थे. छतरपुर में एनएच 98 पर घटना हुई. इस में विधायक और पूर्व सांसद बाल-बाल बच गए. जानकारी के अनुसार, बस चालक संघ ने हिट एंड रन कानून के विरोध में घटना को अंजाम दिया. वहीं इस घटना में विधायक की गाड़ी का शीशा टूट गया है. वहीं आक्रोशित चालकों ने गुजर रही बस को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. जानकारी के अनुसार विधायक की गाड़ी पर भी चालकों ने पथराव किया. इसमें उनके दो अंगरक्षक घायल हो गए. इसे पढ़ें- किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-after-7-hours-meghahatuburu-mine-workers-end-their-strike-after-talks-with-the-management/">किरीबुरु

: 7 घंटे बाद मेघाहातुबुरु खदान के कर्मियों ने प्रबंधन से वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त की
[caption id="attachment_830866" align="aligncenter" width="493"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/22444.jpg"

alt="" width="493" height="348" /> आक्रोशित चालकों ने बस को किया क्षतिग्रस्त[/caption]

जान बचाकर निकलीं विधायक और पूर्व सांसद, अंगरक्षक घायल

जानकारी के अनुसार, बिना किसी सूचना के हिट एंड रन कानून का विरोध कर रहे चालकों ने पूर्व सांसद मनोज भुइयां और छतरपुर विधायक पुष्पा देवी के गाड़ी पर हमला किया. चालकों ने लगभग 5 घंटे तक NH-98 हाइवे जाम रखा. विधायक और पूर्व सांसद ने उस रास्ते से जाने के क्रम में जाम का कारण पूछने की कोशिश की. लेकिन भीड़ ने उनपर हमला कर दिया. विधायक और पूर्व सांसद दोनों जान बचाकर वहां से भागे. इसमें उनके दो अंगरक्षक घायल हुए. इसे भी पढ़ें- हिट">https://lagatar.in/be-prepared-for-a-big-fight-against-hit-and-run-law-citu/">हिट

एंड रन कानून के खिलाफ बड़ी लड़ाई के लिए रहें तैयार : सीटू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही