Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में होली के दिन बूंदाबांदी के आसार

Dhanbad : धनबाद के मौसम में उलटफेर और तापमान में लगातार हो रही वृद्धि से लोग गर्मी से परेशान हैं. मौसम विभाग के अनुसार, होली के दिन 8 मार्च को धनबाद सहित राज्य के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी होने के आसार हैं. छह मार्च से ही राज्य के कुछ हिस्सों में बादल दस्तक देंगे. हालांकि 6 मार्च को धनबाद और संथाल परगना के जिलों में आसमान साफ रहेगा. 8 मार्च को धनबाद जिला सहित राज्य के पूर्वी, दक्षिण-पश्चिमी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में बादलों की एंट्री होगी और कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. जबकि राज्य के कुछ हिस्सों में 10 मार्च तक बारिश के आसार बन रहे हैं.

दिनभर चली धूल भरी हवा

धनबाद और आसपास के क्षेत्रों में चार मार्च को तेज धूप खिली. दिन भर चली धूल भरी हवाओं ने लोगों को खूब परेशान किया. इस दौरान हवा की गति 21 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे रही. जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, होली के दिन धनबाद का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-student-returning-from-class-10th-exam-fell-from-school-bus-died/">धनबाद

: 10वीं की परीक्षा देकर लौट रहा छात्र स्कूल बस से गिरा, मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही