Search

 
 
 

बदल सकता है मौसम, तेज हवा और आंधी के साथ हो सकती है बूंदाबांदी

 

Ranchi: राज्य के कई हिस्सों में बुधवार को मौसम करवट ले सकता है. बावजूद इसके गर्मी के राहत मिलने की संभावना कम है. दोपहर में राजधानी समेत राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवा और आंधी के साथ बूंदाबांदी हो सकती है.

इससे शाम के तापमान में कुछ कमी आने की संभावना है. तेज हवा चलने के बाद आसमान से बादल छंट जाएंगे. कोडरमा और पलामू सबसे गर्म होगा. इन दोनों जिलों के अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक रहने की संभावना है. पलामू और आसपास के क्षेत्रों में गर्म लहर चलने की संभावना है.

विभिन्न शहरों में बुधवार को संभावित तापमान (डिग्री में)

शहर        अधिकतम न्यूनतम

  • रांची      38.0               24.0
  • बोकारो     39.0               25.0
  • पलामू     42.0               27.0
  • दुमका     39.0               26.0
  • जमशेदपुर  41.0              25.0
  • देवघर     39.0             26.0
  • गिरिडीह    40.0              25.0
  • धनबाद    40.0          26.0
  • हजारीबाग  39.0             23.0
  • रामगढ़    37.0            24.0

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही