Search

 
 
 

गोड्डा रेलवे स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण समेत दो खबरें एक साथ

 
Godda : मालदा रेल डिवीजन के डीआरएम विकास चौबे बुधवार को गोड्डा रेलवे स्टेशन पहुंचे. गति शक्ति यूनिट व अन्य सीनियर अधिकारियों के साथ उन्होंने स्टेशन के हर कोने का घूम-घूमकर निरीक्षण. स्थानीय रेल अधिकारियों से वहां चल रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि गोड्डा स्टेशन का अमृत विकास योजना के तहत विकास होना है. काम जारी है. इसके तहत यहां एक्सीलेटर लगाया जाना है साथ ही एक और नए भवन का निर्माण कराया जाना है. वाशिंग पिट निर्माण का काम जारी है. इसके बाद गोड्डा स्टेशन पर ट्रेनों की साफ-सफाई बेहतर ढंग से हो सकेगी. गोड्डा से पीरपैंती तक नई रेल लाइन का टेंडर फाइनल हो चुका है. इस अवसर पर रेलवे के कई अधिकारी मौजूद थे.

ललमटिया में चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

Lalmatia (Godda) : ललमटिया पुलिस ने बाइक की चोरी कर अगल- बगल के क्षेत्र में बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है.पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है.अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महागामा शिवशंकर तिवारी ने बताया कि बुधवार की सुबह ललमटिया के सिदो-कान्हू चौक के पास वाहन चेकिंग के दौरान काले रंग की होंडा शाइन मोटरसाइकिल पर सवार युवक को रोका गया. पुलिस को देख युवक भागने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया. पूछताछ के क्रम में युवक की पहचान तुफैल अंसारी (23) पिता नसीमुद्दीन अंसारी ग्राम नीमा कलां ललमटिया के रूप में हुई. उसे गिरफ्तार कर गोड्डा जेल भेज दिया गया. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-jhumar-singer-urmila-created-a-stir-in-kasmars-tusu-fair-and-3-news-including/">बोकारो

: कसमार के टुसू मेले में झूमर गायिका उर्मिला ने बांधा समां समेत 3 खबरें 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही