Search

 
 
 

डीआरएम ने जामताड़ा व चित्तरंजन स्टेशनों का किया निरीक्षण

 
जामताड़ा : आसनसोल रेल मंडल के डीआरएम परमानंद शर्मा ने 20 नवंबर की सुबह जामताड़ा व चित्तरंजन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. उन्होंने रेल यात्रियों से बातचीत की. यात्रियों ने डीआरएम को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए चित्तरंजन स्टेशन में यात्री शेड निर्माण की मांग की. शेड निर्माण के लिए डीआरएम ने आकलन किया कि किस ट्रेन के आगमन और प्रस्थान पर यात्रियों की ज्यादा भीड़ होती है तथा शेड की क्षमता के अतिरिक्त कितने यात्री पहुंचते हैं. उसके बाद ही उस पर विचार हो सकता है. डीआरएम ने कहा कि 17 दिसंबर को पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अरुण अरोरा चित्तरंजन समेत विभिन्न स्टेशनों का दौरा करेंगे. उनकी संभावित यात्रा को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा तथा सुविधाओं का जायजा लिया जा रहा है. उन्होंने यात्री सुरक्षा के लिए उपलब्ध संसाधनों को संतोषजनक बताया.

ट्रेनों के ठहराव की मांग की

जामताड़ा स्टेशन के निरीक्षण के दौरान डीयूआरसीसी सदस्य सोमनाथ सिंह ने डीआरएम से सियालदह-बलिया समेत विभिन्न ट्रेनों के ठहराव की मांग की. डीआरएम ने कहा कि मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव देने का अधिकार उन्हें नहीं है. फिर भी सियालदह-बलिया एक्सप्रेस को इस स्टेशन में ठहराव दिया जा सकता है. अन्य ट्रेनों को यहां ठहराव नहीं मिल सकता. यह भी पढ़ें : विवेक">https://lagatar.in/main-accused-of-vivek-murder-case-arrested/">विवेक

हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही