Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सऊदी अरब में एयरपोर्ट पर फिर से ड्रोन अटैक, आठ घायल, यात्री विमान भी क्षतिग्रस्त

Advertisement
Advertisement
Lagatar Desk : अब सऊदी अरब में ड्रोन अटैक हुआ. वहां के एक एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमला किया गया है, जिसमें आठ लोगों के घायल होने की खबर है. इस हमले से एयरपोर्ट पर लैंड एक यात्री विमान को भी क्षति पहुंची है. बता दें कि यमन में हूती विद्रोही और सऊदी अरब की सेना के बीच युद्ध चल रहा है. इसी दौरान अब सऊदी अरब के एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/08/drone12.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों में छिड़ी हुई है जंग

बता दें कि 2015 से ही सऊदी के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन से जूझ रहे यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के भीतर सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया है. विद्रोहियों के निशाने पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स भी हैं. वहीं वे राज्य के महत्वपूर्ण तेल प्लांट्स पर भी निशाना बनाकर हमला कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें- ">https://lagatar.in/donald-trumps-attack-said-joe-biden-is-weak-weapons-worth-85-billion-in-talibans-possession/">

 डोनाल्ड ट्रंप का हल्ला बोल, कहा, राष्ट्रपति जो बाइडेन कमजोर, तालिबान के कब्जे में 85 बिलियन डॉलर के हथियार

हमले की किसी ने नहीं ली है जिम्मेवारी

जानकारी के मुताबिक किसी भी दल ने अभी तक इस ड्रोन हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. हालांकि 24 घंटे में यह दूसरी बार है कि इस तरह का हमला किया गया है. पहली बार भी एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया था. उस समय भी किसी भी विद्रोही दल ने उस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली थी. यमन में ईरान समर्थित शिया विद्रोहियों से लड़ने वाले सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने हमले के बारे में विस्तार से नहीं बताया है. न ही हताहतों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी दी है. सेना ने बस इतना कहा है कि सुरक्षाबलों ने विस्फोटक ड्रोन को रोक दिया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही