Search

 
 
 

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारतीय कार्गो शिप हाजी अली पर ड्रोन हमला, समुद्र में डूबा

भारत के विदेश मंत्रालय ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि इसे कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता. जानकारी के अनुसार कार्गो शिप पर 14 क्रू मेंबर सवार थे. ओमान की नेवी ने कहा है कि इन सभी 14 लोगों को बचा लिया गया है.
 

New Delhi :  ओमान के समुद्री तट पर (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) हाजी अली नामक भारतीय कार्गो शिप पर ड्रोन हमला होने की खबर आयी है.  ड्रोन का हमला इतना भीषण था कि पूरा जहाज ही समंदर में समा गया है. अभी यह जानकारी सामने नहीं आयी है कि हमला किसने किया है. 

 

 

भारत के विदेश मंत्रालय ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि इसे कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता. जानकारी के अनुसार कार्गो शिप पर 14 क्रू मेंबर सवार थे. ओमान की नेवी ने कहा है कि इन सभी 14 लोगों को बचा लिया गया है.

 

बताया जाता है कि मालवाहक जहाज हाजी अली (MSV HAJI ALI BDI 1492)  गुजरात की देवभूमि द्वारका जिले का है. अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में भारतीय जहाज डूबने की दूसरी घटना सामने आयी है.

 

जान लें कि एक सप्ताह पूर्व  होर्मुज स्ट्रेट में  ईरान-अमेरिका के बीच हुई गोलीबारी में गुजरात का ही जहाज अल फैज नूर सुलेमानी-1 डूब गया था. खबर है कि आज अलस्सुबह लगभग 3:30 बजे जहाज(हाजी अली) सोमालिया के बरबरा से शारजाह जा रहा था.

 

जानकारी के अनुसार जब यह हाज़ ओमान में लिमाह के पास से गुज़र रहा था तभी एक मिसाइल या संभवतः ड्रोन जोरदार धमाके के साथ जहाज से टकराया. जहाज में आग लग गयी और वह समुद्र में डूबने लगा.

 

जहाज पर सवार 14 सदस्यों ने टाइम सिग्नल का इस्तेमाल करते हुए लाइफबोट्स की मदद ली. इसके बाद ओमान कोस्ट गार्ड ने त्वरित कार्रवाई करते हुए  इन भारतीय नाविकों को बचा लिया. सभी को ओमान के दीबा बंदरगाह पर पहुंचा दिया गया है.

 

हाजी अली जहाज के मालिक सुल्तान अहमद संघार ने इस बात की पुष्टि की है कि 14 लोगों को  बचा लिया गया है. इस घटना ते बाद ओमान पुलिस ने जांच शुरू की है कि जहाज पर हमला किसने और क्यों किया.

 

 भारत के विदेश मंत्रालय ने जहाज पर हुए हमले को लेकर आपत्ति जताई है. विदेश मंत्रालय ने कहा है कि  ओमान के तट के पास भारतीय फ्लैग वाले जहाज पर हुआ हमला हमें अस्वीकार्य है.

 

विदेश मंत्रालय ने निंदा करते हुए कहा कि वाणिज्यिक जहाज़ों और नागरिक नाविकों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता. विदेश मंत्रालय ने भारतीय चालक दल के सुरक्षित होने की पुष्टि करते हुए ओमानी अधिकारियों को धन्यवाद दिया.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करे 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही